{"_id":"601991c48ebc3e341c522afb","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2130545161","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस जमा न करने पर छात्र का काटा नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस जमा न करने पर छात्र का काटा नाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीस जमा न करने पर छात्र का काटा नाम
हापुड़। पिलखुवा क्षेत्र के एक स्कूल के छात्र का नाम फीस जमा न करने पर प्रधानाचार्य ने काट दिया। वहीं अभिभावक से भी अभद्रता का आरोप है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद डीआईओेएस ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
कोरोना महामारी के दौरान स्कूलों की फीस माफ तो नहीं हो सकी है, लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने फीस को लेकर अनावश्यक दबाव न बनाने के भी निर्देश दिए हैं। अधिकांश स्कूल इसका पालन कर रहे हैं, अभिभावक भी थोड़ी-थोड़ी कर फीस जमा कर रहे हैं।
लेकिन पिलखुवा के एक स्कूल की वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रही है जिसमें एक प्रधानाचार्य द्वारा छात्र का नाम इसलिए काटा गया क्योंकि उसने फीस जमा नहीं कराई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्कूल की प्रधानाचार्या कह रही हैं कि 6 महीने से फीस जमा नहीं होने के कारण छात्र का नाम काटा गया है। अभिभावक ने प्रधानाचार्य पर अभद्रता का भी आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक निशा अस्थाना ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ है जिसकी जांच कराई जा रही है। इस संबंध में प्रधानाचार्य को नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा।