फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पुलिसकर्मी ने छात्र को जड़ा तमाचा, एबीवीपी ने किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
hapur news
पुलिसकर्मी ने छात्र को जड़ा तमाचा, एबीवीपी ने किया हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। एसएसवी पीजी कॉलेज से बुलंदशहर रोड स्थित डाकघर आ रहे एक छात्र को पुलिसकर्मी द्वारा तमाचा जड़ने पर जमकर हंगामा हुआ। तहसील चौराहे पर हुई इस घटना की सूचना पर एबीवीपी कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। उन्होंने भी वहां हंगामा किया। इसके बाद पुलिस कर्मी पर कार्रवाई की मांग को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पहुंचे वहां एसपी को ज्ञापन सौैंपकर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग की। हालांकि एसपी से आश्वासन मिलने के बाद छात्र शांत हुए।
एबीवीपी के पदाधिकारी मोहित पाल ने बताया कि एसएसवी पीजी कॉलेज के बी.कॉम फाइनल का छात्र प्रवीण कुमार अपनी गाड़ी से किसी काम के चलते बुलंदशहर रोड स्थित डाकघर जा रहा था। तहसील चौपला के पास उसकी गाड़ी में पीछे से एक बाइक सवार टकरा गया। प्रवीण जैसे ही बाइक सवार को उठाने के लिए नीचे उतरा तो वहां तैनात एक पुलिस कर्मी ने गाड़ी रोकने पर उसे तमाचा जड़ दिया। इस पर बिफरे छात्र ने वहीं हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एबीवीपी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वहां हंगामा किया। बाद में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर एसपी कार्यालय पहुंचे। वहां एसपी को पूरे मामले से अवगत कराया तथा मारपीट करने वाले पुलिस कर्मी पर कार्रवाई की मांग उठाई। एसपी ने छात्रों को राहत का आश्वासन दिया, जिसके बाद वह वापस लौट गए।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में कार्तिक गौड़, बिट्टू जाटव, सौरभ राज, अभिनव शर्मा, राहुल कुमार, तुषार भारद्वाज, देवांश, शिवम निर्वाण, प्रवीण कुमार, कुशल चौधरी, आकाश, सावंत, शिवम कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed