फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

रेलवे अस्पताल से स्टेशन तक बनेगी सड़क

Sat, 30 Jan 2021 12:45 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़ Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sat, 30 Jan 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
hapur news
रेलवे अस्पताल से लेकर स्टेशन तक की सड़क का जल्द ही चौड़ीकरण कराया जाएगा। इसके लिए रेलवे अधिकारियों ने 41 लाख का प्रस्ताव बनाकर मुरादाबाद मंडल को भेजा है। प्रस्ताव की स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन


हापुड़ रेलवे स्टेशन करीब 1936 में बना था। रेलवे स्टेशन जंक्शन होने की वजह से आसपास के जनपदवासी भी ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचते हैं। स्टेशन के लिए रेलवे रोड और आवास विकास मेरठ रोड से रास्ता आता है। लेकिन रेलवे अस्पताल से लेकर स्टेशन तक का रास्ता काफी छोटा है। वन वे होने की वजह से आने जाने वाले यात्रियों के अलावा वीआईपी के आने पर भी परेशानी होती है। स्थानीय रेलवे प्रशासन द्वारा इस संबंध में मंडल के अधिकारियों से सड़क के चौड़ीकरण के संबंध में वार्ता की गई । अब जाकर अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रस्ताव तैयार करने के आदेश दिए हैं। जिसके बाद रेलवे प्रशासन ने रास्ते के चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाकर मंडल को भेज दिया है।
विज्ञापन


रेलवे अफसरों की मानें तो सड़क के चौड़ीकरण में करीब 41 लाख रुपये की धनराशि व्यय होगी। इससे सड़क के चौड़ीकरण के साथ-साथ साइडों की दीवारों को भी हटवाया जाएगा। दीवारों पर स्वच्छता जागरूकता संदेश भी लिखवाए जाएंगे। सड़क पर प्रथ प्रकाश की भी बेहतर व्यवस्था कराई जाएगी। वहीं अधिकारियों ने बताया कि रेलवे रोड पर सुबह-शाम को काफी संख्या में लोग घूमते हैं। हालांकि रेलवे अस्पताल के आसपास रोड कम चौड़ी होने के कारण शाम को लोग उधर की तरफ जाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में सड़क के चौड़ीकरण व पथ प्रकाश की उचित व्यवस्था होने से लोगों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल से हरी झंडी मिलने का इंतजार
हापुड़ रेलवे के आईओडब्लू (मैन लाइन) वीके त्यागी ने बताया कि रेलवे अस्पताल से लेकर स्टेशन तक सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाकर मंडल को भेज दिया गया है। मुरादाबाद मंडल से प्रस्ताव के पास होने पर निर्माण कार्य कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed