{"_id":"5fe238548ebc3e3c933764af","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd210700453","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का हापुड़ में प्रवेश रोकने के लिए ब्रजघाट बार्डर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का हापुड़ में प्रवेश रोकने के लिए ब्रजघाट बार्डर सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों का हापुड़ में प्रवेश रोकने के लिए ब्रजघाट बार्डर सील
गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़। उत्तराखंड की ओर से दिल्ली जा रहे किसानों को रोकने पर एसपी की कार तोड़ने के बाद जिले की पुलिस अलर्ट है। जिले में बार्डर पर ही किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने मंगलवार को ब्रजघाट बार्डर सील कर दिया। इस दौरान बार्डर पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। एसपी के साथ एडीएम जयनाथ यादव भी पुलिस फोर्स के साथ देर रात तक ब्रजघाट में हाईवे पर तैनात रहे। मौके पर कई थानों की पुलिस मौजूद हैं और आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रही है।
मंगलवार दोपहर रामपुर जिले में एनएच-09 से होकर दिल्ली कूच कर रहे किसानों की पुलिस से झड़प हो गई। जिसके बाद उत्तराखंड की ओर से आ रहे भारी संख्या में किसानों ने रामपुर एसपी की कार तक क्षतिग्रस्त कर दी। हाईवे पर किसानों का पूरी तरह कब्जा रहा। इस स्थिति को देखते हुए मंगलवार शाम हापुड़ पुलिस द्वारा ब्रजघाट बार्डर सील कर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस द्वारा दिल्ली की ओर ट्रैक्टर-टॉली लेकर जाने वाले किसानों को बार्डर पर रोका जाएगा। शाम से ही एसपी नीरज कुमार जादौन, एडीएम जयनाथ यादव, एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा के अलावा गढ़, बहादुरगढ़ और बाबूगढ़ थाने की पुलिस को मौके पर तैनात कर दिया गया। बार्डर पर अमरोहा की ओर से आने वाले वाहनों की कड़ी निगरानी की जा रही है।
---
किसानों प्रवेश रोकने के लिए पुलिस सतर्क
- हाईवे पर हंगामा करने वाले किसान अभी हापुड़ की सीमा से दूर हैं, लेकिन इसके बाद भी जिले की पुलिस सतर्क है। पुलिस ने किसी भी प्रकार के हंगामे और उपद्रव को रोकने के लिए व्यापक प्रबंध कर लिए हैं। पर्याप्त पुलिसकर्मियों की तैनाती के अलावा फायर बिग्रेड, क्रेन और जेसीबी आदि की भी तैनाती बार्डर पर की जा रही है। ताकि किसी भी परिस्थिति से निपटा जा सके। हालांकि अभी पुलिस इसे केवल अतिरिक्त चौकसी की बात कह रही है।
विज्ञापन
कोट
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि रामपुर की घटना को देखते हुए ब्रजघाट बार्डर बार्डर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। किसानों के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। शांतिपूर्वक किसान आंदोलन में जा रहे किसानों पर कोई पाबंदी नहीं है, लेकिन अराजक तत्वों को जिले की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।