{"_id":"5fe239108ebc3e3eb2530b58","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd210677111","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रासाउंड सेंटर के चिकित्सक समेत सात मरीजों में कोरोना की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्ट्रासाउंड सेंटर के चिकित्सक समेत सात मरीजों में कोरोना की पुष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्ट्रासाउंड सेंटर के चिकित्सक समेत सात मरीजों में कोरोना की पुष्टि
हापुड़। रेलवे रोड स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर के चिकित्सक समेत सात मरीजों में मंगलवार को कोरोना की पुष्टि हो गई। चिकित्सक के पॉजिटिव मिलने से लोगों में भय का माहौल बन गया। क्योंकि वहां लोग अल्ट्रासाउंड के लिए जाते थे। बहरहाल मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। संपर्क में आए लोगों के सैंपल जांच को लैब भेजे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को एंटीजन किट की जांच में एक, आरटीपीसीआर की जांच में दो, ट्रू नेट मशीन की जांच में चार मरीज मिले हैं। संक्रमितों में दोयमी का एक, मंडी हाउस का एक, शर्मा ऑप्टिकल गढ़ का एक, नई मंडी पिलखुवा का एक, भीमनगर का एक, सरस्वती मेडिकल कॉलेज का एक, पुष्पा अल्ट्रासाउंड रेलवे रोड का एक मरीज शामिल है।
संक्रमित मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। जिले में अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 4226 पहुंच गई है। आठ मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। स्वस्थ होने वालों की संख्या 3993 हो गई है, 171 का उपचार जारी है जबकि 62 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डा.रेखा शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक 281790 लोगों के स्वास्थ्य की जांच हो चुकी है। संक्रमित मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती कराया गया है।