फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

भाकियू पदाधिकारियों को पुलिस ने किया नजरबंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
hapur news
भाकियू पदाधिकारियों को पुलिस ने किया नजरबंद
विज्ञापन

हापुड़। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन में शामिल होने जा रहे किसानों को लगातार पुलिस-प्रशासन द्वारा नजरबंद किया जा रहा है। रविवार को भाकियू के प्रदेश सचिव सहित कई पदाधिकारियों को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। दोपहर तक पदाधिकारी पुलिस के पहरे में रहे। पुलिस द्वारा लगातार की जा रही इस प्रकार की कार्रवाई से कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है और इसे पुलिस की तानाशाही करार दिया जा रहा है।
सुबह के समय भाकियू के प्रदेश सचिव रामपाल सिंह ने बताया कि पुलिस किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए लगातार जबरन नजरबंद करने की कार्रवाई कर रही है। रविवार को भी कई कार्यकर्ताओं को भी उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। इस प्रकार की कार्रवाई से कार्यकर्ताओं में रोष बढ़ गया। कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी कि यदि इसी प्रकार की गतिविधियां जारी रही तो कार्यकर्ता जिले में कुछ बड़ा करने पर विचार करेंगे। भाकियू के अन्य पदाधिकारियों ने इस तरह के रवैये पर नाराजगी जताई है। वहीं हाईकमान की बैठक में यह मुद्दा रखने का निर्णय लिया है। प्रदेश सचिव कल इस मुद्दे पर जिले के एसपी से मिलकर वार्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस के इस रवैये के चलते जिलास्तर पर भी बड़े आंदोलन की भूमिका बनाई जा रही है।
विज्ञापन

किसान नेता जतिन चौधरी ने बताया कि किसानों में कृषि कानून को लेकर असंतोष बना हुआ है। बीते कई दिनों से देशभर के किसान दिल्ली की सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। जिले से भी बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से दिल्ली जाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन पुलिस उन्हें रोक रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में संगठन के निर्देशों पर किसान जल्द ही कुछ निर्णय लेंगे। पुलिस द्वारा नजरबंद किए जाने वालों में किसान नेता इंद्रराज सिंह, समरपाल सिंह, सुदेश दीवान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed