फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अब दिसंबर 2021 तक बनकर पूरा हो जाएगा ततारपुर से अठसैनी बाईपास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
अब दिसंबर 2021 तक बनकर पूरा हो जाएगा ततारपुर से अठसैनी बाईपास
विज्ञापन

हापुड़। ततारपुर से अठसैनी तक एनएच 09 चौड़ीकरण के लिए निकाले जा रहे बाईपास के निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। एनजीटी की रोक और उसके बाद कोरोना के चलते कार्य बंद रहने के बाद इसके निर्माण का लक्ष्य छह महीने बढ़ा दिया गया है। इसका कार्य जून 2021 में पूरा होना था, जिसे बढ़ाकर अब दिसंबर 2021 कर दिया गया है। इस बाईपास के बनने से एनएच-09 पर वाहन ततारपुर से अठसैनी के बीच भी निर्बाध दौड़ सकेंगे।
दिल्ली से मुरादाबाद जा रहे एनएच-09 पर वाहन निर्बाध रूप से फर्राटा भर सके, इसके लिए एनएचएआई द्वारा ततारपुर से अठसैनी के बीच तक बाइपास का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 1200 करोड़ रुपये की लागत से किए जा रहे एनएच 09 चौड़ीकरण के कार्य का उद्घाटन 30 जून 2019 को हुआ था। दो वर्ष में इस कार्य को पूरा करने के लिए लक्ष्य का निर्धारण किया गया था। दरअसल, बाबूगढ़ और सिंभावली में चौड़ीकरण के लिए स्थान न होने के चलते इसे ततारपुर से अठसैनी के बीच निकाला जा रहा है। इसका उद्देश्य ततारपुर से अठसैनी तक निर्बाध वाहनों की आवाजाही कराना है। दरअसल बाबूगढ़ और सिंभावली में वाहनों की अधिकता के दौरान जाम की स्थिति बन जाती है। ततारपुर के अलावा यह बाइपास बछलौता, अलीपुर मुगलपुर, उपेड़ा, शाहपुर जटट, फतेहपुर, सिखेड़ा, खड़लिया, सिंभावली बक्सर अठसैनी होता हुआ निकलेगा, लेकिन शुरूआत में कुछ किसानों द्वारा विरोध और इसके बाद प्रदूषण के चलते करीब 40 दिन इस का निर्माण कार्य बंद रहा। इसके बाद दिसंबर 2019 से एनजीटी द्वारा निर्माण कार्यों से हटने वाली रोक के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू किया गया। लेकिन इसके बाद कोरोना की मार पड़ गई और तकरीबन दो माह कार्य बंद रहा था। इस व्यवधान के चलते एनएचएआई ने हाईवे निर्माण का लक्ष्य छह माह और बढ़ा दिया है। अब जून 2021 के अलावा इसका निर्माण पूरा करने का लक्ष्य दिसंबर 2021 कर दिया गया है। इस निर्धारित अवधि में इस हाईवे का निर्माण पूरा करना होगा।
विज्ञापन

60 प्रतिशत कार्य पूरा
- इस हाईवे का निर्माण एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग द्वारा किया जा रहा है। कंपनी के अधिकारियों का दावा है। निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। जिसके कारण करीब 50 से 60 प्रतिशत कार्य को पूरा किया जा चुका है। फिलहाल अंडरपास निर्माण अंतिम रूप में है। कर्मचारियों द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है। बाईपास को लेकर पूर्व में आई अड़चनें अब बाधित नहीं कर रही हैं। ऐसे में अब निर्माण में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
परियोजना निदेशक विनय बंसल ने बताया कि कोरोना और एनजीटी के आदेशों के कारण बाईपास के निर्माण में कुछ व्यवधान उत्पन्न हुआ था। जिसके बाद से कार्य को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। इसके पूरा करने के लिए दिसंबर 2021 तक का समय निर्धारित किया गया है। इस समयावधि में इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed