{"_id":"5fd8fd568ebc3e3c57148ec5","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2103232152","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानूनों के विरोध में सपाइयों ने निकाली किसान जागरूकता यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानूनों के विरोध में सपाइयों ने निकाली किसान जागरूकता यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि कानूनों के विरोध में सपाइयों ने निकाली किसान जागरूकता यात्रा
हापुड़। कृषि कानूनों के विरोध में सपाइयों ने मंगलवार को गांव असौड़ा में किसान जागरूकता यात्रा निकाली। इस दौरान ग्रामीणों को इन कानूनों से किसानों को होने वाले नुकसानों से अवगत कराया। इसके बाद जागरण यात्रा ट्याला गांव पहुंची। दौरान भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्या का समाधान न होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है।
सपा जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने कहा कि आज देश भुखमरी की कगार पर खड़ा है। केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों पर जुल्म ढा रही है। देश का अन्नदाता 19 दिनों से दिल्ली के चारों तरफ कड़ाके की सर्दी में सड़कों पर बैठा है। कृषि कानूनों उन्हें बर्बाद कर देंगे, इसके चलते वह न तो अपने खेतों की देखभाल कर पा रहे हैं और न ही परिवार को समय दे पा रहे हैं। मजबूरी में उन्हें आंदोलन का रास्ता पकड़ना पड़ा है।
उन्होंने कहा कि किसान विरोधी सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यह कार्य कर रही है। लोगों की आवाज को दबाकर लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास किया जा रहा है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद जागरण यात्रा असौड़ा से गांव ट्याला पहुंची।
विज्ञापन
जहां उन्होंने कहा प्रधानमंत्री हर तीसरे दिन अपने मन की बात लेकर देश के सामने बैठ जाते हैं। देश के किसानों की समस्या उन्हें नहीं दिख रही है। सपा के इस कार्यक्रम के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। बता दें कि बीते कई दिनों से सपा कार्यकर्ता सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं।
इस मौके पर रामनरेश गौतम, अली मूर्तजा, मुगिस अहमद, अंजार अली, रियाज अहमद, नफीस खां, हाजी इकबाल, नूर मोहम्मद, रिफाकत अली, नसीम अहमद, शरफराज, मोमीन खान, हक्मूद्दीन, शहतून अली आदि मौजूद रहे।