फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

भाकियू आज करेगी जिला मुख्यालय का घेराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
भाकियू आज करेगी जिला मुख्यालय का घेराव
विज्ञापन

हापुड़। कृषि कानून व किसानों की समस्याओं के विरोध में सोमवार को भाकियू जिला मुख्यालय का घेराव करेगी। रविवार को किसानों ने गांव रसूलपुर में बैठक कर आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई। किसान संगठनों के इस एलान ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है। कलक्ट्रेट में सोमवार को भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।
भाकियू के पूर्व जिला महासचिव नितिन बाना ने बताया कि हाईकमान ने 12 दिसंबर को जिले में पड़ने वाले सभी टोल को कराया था। अब जिला मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। युवा नेता जतिन चौधरी ने बताया कि धरना प्रदर्शन 11 बजे से तीन बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्राली से किसान कलक्ट्रेट पहुंचेंगे। इसके अलावा उनके किसान साथी दिल्ली में आगरा जयपुर हाईवे पर कब्जा करेंगे। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि किसानों के धरने प्रदर्शन को देखते हुए मुख्यालय पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। इस दौरान पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष धनवीर शास्त्री ने बताया कि कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के बाद ही किसान वापस लौटेंगे। जब तक यह कानून वापस नहीं होंगे तब तक आंदोलन जारी रहेगा। -फोटो संख्या-34
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा नेता जतिन चौधरी का कहना है कि सरकार किसानों की मांगों को न मानकर बड़ी भूल कर रही है। यदि किसानों की मांगों को समय रहते नहीं माना जाएगा तो सरकार को इसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा।-फोटो-33
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed