{"_id":"5fd61efb8ebc3e3f6005f13e","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2101822151","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में कार व पांच लाख रुपये नहीं देने पर विवाहिता को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज में कार व पांच लाख रुपये नहीं देने पर विवाहिता को घर से निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में कार व पांच लाख रुपये नहीं देने पर विवाहिता को घर से निकाला
हापुड़। दहेज में पांच लाख रुपये व कार न देने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के साथ मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला सुभाष नगर निवासी पिंकी ने बताया कि वर्ष 2014 में उसकी शादी जनपद बुलंदशहर के गांव जसनावली कलां निवासी रोबिन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में कार व पांच लाख रुपये की मांग कर विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि कुछ दिन पहले दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। कार्रवाई के लिए पीड़िता ने एसपी से शिकायत की।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि महिला की तहरीर पर महिला थाने में ससुराल पक्ष के रोबिन, शीला, कोमल व लवली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।