फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सपाइयों ने किया भैंस के आगे बीन बजाने का प्रयास, पुलिस से हुई झड़प

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सपाइयों ने किया भैंस के आगे बीन बजाने का प्रयास, पुलिस से हुई झड़प
विज्ञापन

हापुड़। कृषि कानून के विरोध में सपईयों का हंगामा रविवार को भी जारी रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल मार्च निकालने की तैयारी कर रहे सपा कार्यकर्ताओं से एक बार फिर पुलिस की झड़प हो गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने भैंस के आगे बीन बजाने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने कार्यकर्ताओं को ऐसा करने से रोक दिया। काफी देर तक हंगामा होने के बाद कार्यकर्ता एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर लौट गए।
रविवार दोपहर सपाइयों का स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मोहल्ला जगन्नाथपुरी से ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल मार्च निकालने का कार्यक्रम था। लेकिन इससे पहले वहां पुलिस पहुंच गई। एसडीएम सत्यप्रकाश और सीओ वैभव पांडेय ने पुलिस बल के साथ मोहल्ले में ही उन्हें रोक लिया। इस दौरान सपाइयों की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। सपाइयों ने भैंस के आगे बीन बजाने का भी प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने इसे भी सफल नहीं होने दिया। कार्यकर्ताओं और पुलिस में भैंस को लेकर भी छीना झपटी दिखाई दी। इसके बाद भी कार्यकर्ता पैदल मार्च के लिए अड़े थे, जबकि पुलिस ने धारा 144 का हवाला देते हुए इसकी अनुमति देने से साफ इंकार कर दिया। ऐसे में सपाइयों और पुलिस में जमकर नोकझोंक हुई। काफी देर तक हंगामा होने के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मुकदमा वापस कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने कहा कि रविवार को वे किसान जागरूकता रैली निकालते हुए गांव दोयमी, धनौरा, वझीलपुर, खडख़ड़ी, असरा से होते हुए खडख़ड़ी गांव में पहुंचते और किसानों को कृषि कानूनों के बारे में जानकारी देते। लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। सोमवार को कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नगर पालिका स्थल पर एकदिवसीय धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर इकबाल कुरैशी, अनिल आजाद एडवोकेट, संजय यादव, रामनरेश गौतम, मोहम्मद बिलाल, परवेज आलम, मलिका खान, फिरोज मलिक, पुरूषोत्तम वर्मा, हिमांशु, मूलवीर प्रधान, सुल्तान खान, रीता चौधरी, अमरीश त्यागी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
------
नितिन दीक्षित 13एचपीआर 14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed