{"_id":"5fd508e08ebc3e3e9d0e8ea3","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2101581197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की बाइक रैली पुलिस ने रोकी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की बाइक रैली पुलिस ने रोकी, हंगामा
विज्ञापन
तहसील चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओ को रोकते पुलिसकर्मी
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा की बाइक रैली पुलिस ने रोकी, हंगामा
हापुड़। कृषि कानूनों के विरोध में सपा के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए फ्रीगंज रोड स्थित जिला कार्यालय से बाइक रैली निकाली। एसडीएम, सीओ की मौजूदगी में तहसील चौपला के पास बैरिकेडिंग लगाकर सपाइयों को वहीं रोक दिया गया। भड़के कार्यकर्ताओं ने हंगामा व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। लेकिन पुलिस की कड़ी घेराबंदी के चलते उन्हें ज्ञापन देकर वापस लौटना पड़ा।
सपा कार्यकर्ताओं द्वारा कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इन दिनों कार्यकर्ता ट्रैक्टर, साइकिल व बाइक रैली निकालकर लोगों तक इस कानून की खामियों को पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।
शनिवार को कार्यकर्ता फ्रीगंज रोड स्थित जिला कार्यालय पर एकत्र हुए। इसकी सूचना पुलिस को मिली, आनन फानन में एसडीएम सत्यप्रकाश, सीओ वैभव पांडेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कार्यालय से बाहर निकले और बाइकों पर सवार हो गए। पुलिस ने पहले तो कार्यकर्ताओं को तहसील चौपला की तरफ आने दिया।
विज्ञापन
लेकिन जैसे ही वह चौपला के पास पहुंचे वहां पहले से ही मौजूद पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी। ऐसे में कार्यकर्ताओं की बाइक नहीं निकल सकीं। बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़कर कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने कहा कि सरकार कितने ही जतन कर ले लेकिन वह हार नहीं मानेंगे, सरकार को यह कानून वापस लेना ही होगा।
छात्रसभा के जिलाध्यक्ष संजय गहलौत ने कहा कि सरकार किसान और युवा विरोधी है। किसानों का उत्पीड़न करने के लिए कृषि कानून बनाए गए हैं। वहीं युवाओं के रोजगार खत्म कर उन्हें बेरोजगार बनाया जा रहा है। ऐसे में वह किसान, युवाओं की समस्याएं न उठाएं तो क्या करें। सरकार को अब अपनी नीतियों को सुधार लाना होगा।
इस मौके पर संजय यादव, पुरुषोत्तम वर्मा, नगर अध्यक्ष इकबाल कुरैशी, मलिका खान, सुल्तान खान, मोहम्मद बिलाल,संजीव कुमार, नईम चौधरी, इसलाम, हसन चौधरी, हिमांशु गौतम, अफजाल चौधरी, रामनरेश गौतम, अब्दुल चौधरी, माधव शर्मा, संजय यादव, शराकत मेवाती, अमरीश नारायण त्यागी आदि मौजूद रहे।