{"_id":"5fd508258ebc3e3b6b555c43","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2101578151","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के आंदोलन से पहले पुलिस ने नजरबंद किए कांग्रेस नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के आंदोलन से पहले पुलिस ने नजरबंद किए कांग्रेस नेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों के आंदोलन से पहले पुलिस ने नजरबंद किए कांग्रेस नेता
हापुड़। किसानों के आंदोलन का आह्वान होते ही शनिवार को दिन निकलते ही पुलिस कांग्रेस के प्रदेश सचिव, पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंच गई और उन्हें नजरबंद कर दिया। ऐसे में कार्यकर्ताओं ने पुलिस, प्रशासन पर लोकतंत्र के हनन का आरोप लगाया।
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है। शनिवार को टोल टैक्स फ्री करने का एलान किया गया था। ऐसे में कांग्रेस नेताओं ने भी किसानों के हित में इस आंदोलन में सहयोग का निर्णय लिया था। लेकिन आंदोलन शुरू होने से पहले ही सुबह दिन निकलते कांग्रेस नेताओं के घर पुलिस पहुंच गई।
कांग्रेस के प्रदेश सचिव डा. शोएब, पूर्व विधायक गजराज सिंह और जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। मिथुन त्यागी ने बताया कि पुलिस, प्रशासन लोकतंत्र का हनन कर रहे हैं। हमारे देश में किसी भी गलत कार्य का विरोध करना व्यक्ति का अधिकार है। ऐसे में वह भी यही कार्य कर रहे हैं। क्योंकि सरकार जबरन किसानों को तीन काले कानून थोपना चाह रही है। इसे किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।