फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिले में सरकारी विभागों पर 2.42 करोड़ का बिजली बिल बकाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
amar ujala - फोटो : amar ujala
जिले में सरकारी विभागों पर 2.42 करोड़ का बिजली बिल बकाया
विज्ञापन

हापुड़। सरकारी विभागों पर ऊर्जा निगम की करीब 2.42 करोड़ रुपये बकायेदारी है, जिसे जमा कराने के लिए लगातार नोटिस जारी किए जा रहे हैं। लेकिन बकाया बिलों के भुगतान में विभाग रूचि नहीं ले रहे। इससे निगम अफसरों की सिरदर्दी बढ़ रही है।
जिले में बेहतर बिजली व्यवस्था देने के लिए बिलों का भुगतान जरूरी है। सरकार द्वारा राष्ट्रहित में बिजली बचाने व समय से बिल जमा करने का संदेश दिया जाता है। लेकिन बात जब उनके विभागों पर आती है तो वह खुद ही इस संदेश की धज्जियां उड़ा देते हैं। आलम यह है कि जिले के कई सरकारी विभागों पर सालों से बकायेदारी चली आ रही है, जो अब बढ़कर 2.42 करोड़ पहुंच गई है।
विज्ञापन

इसमें सबसे अधिक बकायेदारी प्राथमिक स्कूलों की है, जिनका करीब 90 लाख का बिल बकाया है।
राज्य वित्त से अब ग्राम प्रधान गांवों में चल रहे प्राथमिक स्कूल, पानी की टंकी, पंचायत घरों के बकाया बिजली बिलों का भुगतान करेंगे। मार्च 2018 से यह व्यवस्था लागू मानी जाएगी। शासन से आए आदेशों में अब ग्राम प्रधानों को स्कूल, पानी की टंकी, पंचायत घरों का बिल राज्य वित्त से जमा करने का उल्लेख किया गया है। यह आदेश 14वें वित्त आयोग में जारी हुआ था। इसके बाद से पानी की टंकियों के बिल जमा कराने शुरू कर दिए गए हैं। वहीं, प्राथमिक स्कूलों की बकायेदारी के भुगतान के लिए बीएसए अर्चना गुप्ता द्वारा शासन को डिमांड भेजी गई है। कुल मिलाकर राज्य वित्त से स्कूल, पानी की टंकी, पंचायत घरों का अब भुगतान होगा, इससे बकायेदारी में काफी हद तक कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि शासन से आदेश आ चुका है। राज्य वित्त से स्कूल, पानी की टंक, पंचायत घरों का पैसा अब ग्राम प्रधान जमा करेंगे। स्कूलों पर निगम का करीब 90 लाख रुपये बकाया है, जिसे जमा कराने के लिए कई बार नोटिस भी जारी किए गए हैं।
डीपीआरओ यावर अब्बास अली ने बताया कि राज्य वित्त से बकाया बिल जमा करवाया जा रहा है। जैसे ही पैसा आएगा बचा बिल भी जमा करा दिया जाएगा।
सरकारी विभागों पर बकायेदारी
विभाग बकायेदारी
प्राथमिक शिक्षा 89.85 लाख
पंचायती राज 57.35 लाख
चिकित्सा 32.16 लाख
गृह 18.87 लाख
पशुधन 18.28 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed