{"_id":"5fd3b39e8ebc3e3eb532fbfb","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2101066199","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन को देखते हुए मजिस्ट्रेट तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन को देखते हुए मजिस्ट्रेट तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान आंदोलन को देखते हुए मजिस्ट्रेट तैनात
हापुड़। किसानों के आंदोलन के मद्देनजर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम द्वारा 12 दिसंबर से 14 दिसंबर तक के लिए जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। साथ ही एडीएम जयनाथ सिंह यादव को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
डीएम अदिति सिंह ने बताया कि तहसील हापुड़ क्षेत्र में एसडीएम सत्यप्रकाश को संपूर्ण तहसील क्षेत्र, तहसीलदार रेणुका दीक्षित को थाना कोतवाली क्षेत्र, तहसीलदार न्यायिक गजेंद्र सिंह को बाबूगढ़ क्षेत्र, जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र नाथ को हापुड़ देहात थाना क्षेत्र का जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है।
तहसील गढ़ क्षेत्र में एसडीएम विजयवर्धन तोमर को संपूर्ण तहसील क्षेत्र, तहसीलदार सुरेंद्र प्रताप यादव को कोतवाली क्षेत्र, तहसीलदार न्यायिक विवेक कुमार भदोरिया को थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र, जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार को थाना सिंभावली क्षेत्र में नियुक्त किया है।
विज्ञापन
वहीं, तहसील धौलाना में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी को तहसील क्षेत्र, तहसीलदार संजय सिंह को थाना पिलखुवा, तहसीलदार न्यायिक सुदीप कुमार को थाना धौलाना, आनंद विजय यादव खंड विकास अधिकारी को थाना हाफिजपुर नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि छिजारसी टोल पर एसडीएम अरविंद कुमार धौलाना, सीओ डॉ. तेजवीर सिंह, टोल प्लाजा सादिकपुर पर एसडीएम न्यायिक पंकज सक्सेना व सीओ एसएन वैभव पांडेय, टोल प्लाजा गढ़ पर न्यायिक एसडीएम विशाल कुमार यादव, सीओ पवन कुमार को तैनात किया गया है। एडीएम जयनाथ यादव को प्रभारी नियुक्त किया है।
भाकियू असली के जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि शनिवार को कृषि कानूनों के विरोध में छिजारसी टोल पर आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क भी किया।