{"_id":"5fd265e08ebc3e3f527cf26b","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd21000978","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक का टायर फटने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक का टायर फटने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक का टायर फटने से युवक की मौत
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला के पास बुधवार देर रात बाइक का टायर फटने से युवक की मौत हो गई। शिनाख्त के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। कार्रवाई से इंकार करते हुए परिजन शव लेकर घर लौट गए।
जनपद गाजियाबाद क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी विनय(22) बुधवार रात बाइक पर सवार होकर गढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी में अपने मामा के घर जाने की बात कहकर घर से निकला था। जब वह बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला के पास पहुंचा तो अचानक उसकी बाइक का टायर फट गया। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी शिनाख्त हो सकी। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया है। वह बिना पोस्टमार्टम के ही शव लेकर घर लौट गए।