फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

निजी चिकित्सकों की हड़ताल आज, सरकारी के भरोसे रहेंगे मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
hapur news
निजी चिकित्सकों की हड़ताल आज, सरकारी के भरोसे रहेंगे मरीज
विज्ञापन

हापुड़। चिकित्सा शिक्षा में बदलाव के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर आज निजी चिकित्सक हड़ताल पर रहेंगे। सुबह छह बजे से लेकर शाम छह बजे तक ओपीडी, पैथोलॉजी लैब और एक्सरे सेंटर बंद रहेंगे। हालांकि आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी।
केंद्र सरकार ने आयुर्वेद चिकित्सकों को सर्जरी की अनुमति दे दी है। आईएमए केंद्र सरकार के इस फैसले के विरोध में उतर आया है। एसोसिएशन के सचिव डा.योगेश गोयल व कोषाध्यक्ष डा.विक्रांत बंसल ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा एक गुणवत्तापूर्वक शिक्षा होती है। जिसमें चिकित्सक को अच्छा हुनर दिया जाता है व हर छोटी से छोटी विद्या को विज्ञान सम्मत तरीके से विकसित किया जाता है। मॉर्डन मेडिसिन पूरी तरह से रिसर्च पर आधारित विद्या है। इसमें हर मर्ज का इलाज आधुनिक तरीके से किया जाता है। चिकित्सा शिक्षा में मिक्सोपैथी अथवा खिचड़ी तंत्र का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

देश में कोई नई दवा आनी हो या नयी तकनीक विकसित करनी हो या फिर बीमारी को रोकने के लिए कोई वैक्सीन तैयारी करनी हो, मॉर्डन मेडिसिन के रिसर्च से ही संभव हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन अब सभी पैथी के छात्रों को एमबीबीएस की डिग्री देने का प्रावधान है और आयुर्वेदिक चिकित्सकों को दो साल की पढ़ाई के बाद सर्जरी की अनुमति देने का भी प्रावधान है। आईएमए इस बदलाव का विरोध कर रहा है।

इसके चलते शुक्रवार को बारह घंटे निजी चिकित्सा सेवाओं को बंद रखने का फैसला लिया गया है। हड़ताल सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक रहेगी। इस दौरान निजी अस्पतालों की ओपीडी, पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड-एक्सरे सेंटर बंद रहेंगे। निजी अस्पतालों में सिर्फ इमरजेंसी और कोविड-19 सेवा ही मिलेगी। सरकारी अस्पतालों में उपचार होगा, लेकिन वहां मिलने वाली सुविधाओं को लेकर मरीजों में असंतोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed