{"_id":"5fc3e3ca8ebc3e9ba75cafc3","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd209433999","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदीनगर-दिल्ली रोड को जोड़ने वाला मिनी बाईपास जल्द होगा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदीनगर-दिल्ली रोड को जोड़ने वाला मिनी बाईपास जल्द होगा तैयार
विज्ञापन

हापुड़। मोदीनगर रोड से दिल्ली रोड को जोड़ने वाले मिनी बाईपास का जल्द निर्माण होगा। एचपीडीए ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। 19 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। सदर विधायक विजयपाल आढ़ती व भाकियू की मांग पर एचपीडए वीसी ने निर्माण कार्य के आदेश दिए हैं।
हापुड़ शहर के अंदर से वाहन दिल्ली, गढ़, बुलंदशहर, मेरठ रोड के लिए जाते हैं। ऐसे में यहंा अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। मोदीनगर रोड पर श्रीमती ब्रह्मादेवी स्कूल के पास से एक मार्ग श्यामनगर के पास से प्रीत विहार में होते हुए दिल्ली रोड पर मिल जाता है।
अब से एक दशक पूर्व तक वाहन चालक शहर के अंदर के जाम से बचने के लिए इसी मार्ग का प्रयोग करते थे। ऐसे में शहर के अंदर भी वाहनों का दबाव कम हो जाता था। लेकिन बीते कई सालों से यह मार्ग टूटा पड़ा है। रेलवे क्रॉसिंग के नीचे पानी भरने के कारण वाहनों का गुजरना मुश्किल है।
विज्ञापन
स्थानीय लोग कई बार इस मार्ग के बनाए जाने की मांग उठा चुके हैं। लेकिन उनकी समस्या नहीं सुनी गई। वहीं रेलवे की भी अड़चन सामने आ रही थी। पहले भी यहां पर सड़क बनाने की तैयारी की गई थी लेकिन रेलवे ने अड़चन लगा दी जिसके चलते यह प्रस्ताव रुक गया। स्थानीय लोगों की बढ़ती समस्या व शहर में जाम लगने के चलते सदर विधायक व भाकियू ने इस मुद्दे को एचपीडीए वीसी के समक्ष उठाया। जिसके बाद वीसी ने प्रस्ताव को मानते हुए सड़क निर्माण के आदेश दिए।
एचपीडीए 19 लाख रुपये की लागत से डेढ़ किलोमीटर के इस मिनी बाईपास का निर्माण करेगा। कार्य को पूरा कराने के लिए प्राधिकरण द्वारा जल्द ही टेंडर निकाले जाएंगे।
-सड़क की पैमाइश के लिए एसडीएम को लिखा पत्र
मोदीनगर रोड से होकर जा रहा यह मार्ग काफी संकरी हो गया है। आसपास खेत होने के चलते इस मार्ग को कई स्थानों पर किसानों ने काट लिया है। ऐसे में सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। प्राधिकरण ने सड़क की पैमाइश के लिए एसडीएम को पत्र लिखा है।
-सड़क पर बना दी नाली, प्राधिकरण करेगा एफआईआर
इस सड़क पर कई स्थानों पर कुछ किसानों ने नालियां बना दी हैं। जिनसे पानी खेतों तक पहुंचाया जा रहा है। कई बार प्राधिकरण के अधिकारी किसानों को समझा चुके हैं, लेकिन वह नहीं समझ रहे हैं। अब एफआईआर की तैयारी की जा रही है।
कोट
एचपीडीए के अधिशासी अभियंता निरंकार सिंह तोमर ने बताया कि इस मार्ग के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार हो चुका है। जल्द ही टेंडर निकाला जाएगा। सड़क की पैमाइश के लिए एसडीएम को पत्र लिखा गया है।