{"_id":"5fc3e4ad8ebc3ea360758edd","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd209431555","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना के 20 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना के 20 नए मामले
विज्ञापन
जिले में कोरोना के 20 नए मामले मिले
हापुड़। जिले में कोरोना का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को यहां 20 नए मामले सामने आए। संक्रमितों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। 22 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एंटीजन किट की जांच में 9, आरटीपीसीआर की जांच में 10, ट्रूनेट मशीन की जांच में एक समेत कुल 20 मरीज संक्रमित मिले। इनमें कन्हैया कॉलोनी के एक, पन्नापुरी के दो, एसएसवी इंटर कॉलेज के 6, आवास विकास मेरठ रोड का एक, बक्सर सिंभावली का एक, कृष्ण गंज के दो, अटूटा का एक, दयानतपुर का एक, जीआईसी सिखेड़ा का एक, फगोता का एक, जीआईसी ढाना का एक, जीआईसी सिरोधन का एक मरीज शामिल है।
संक्रमितों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। संपर्क में आए लोगों के सैंपल जांच को लैब भेज दिया गया है। जिले में अब संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3871 पहुंच गई है। रविवार को 22 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 3585 पहुंच गई है। 224 का उपचार जारी है, जबकि 62 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक 245376 लोगों के स्वस्थ की जांच हो चुकी है। संक्रमित मिले मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है।