फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

आज थम जाएगा स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव प्रचार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
आज थम जाएगा स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव प्रचार
विज्ञापन

हापुड़। स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए रविवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। इससे पहले शनिवार को प्रत्याशियों ने पूरे जोर शोर से प्रचार-प्रसार किया। एक दिसंबर को जिले के 29 पोलिंग बूथों पर मतदान कराया जाएगा। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। मतदान कराने के लिए कल सोमवार को पोलिंग पार्टियां जिला मुख्यालय से रवाना होंगी।
मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र के चुनाव का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी का एक दिसंबर को मतदान होगा। इसमें 20111 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें स्नातक के 18241 मतदाता और शिक्षक के 1870 मतदाता मतदान करेंगे। जिले में स्नातक के मतदाताओं को मतदान कराने के लिए 23 और शिक्षक मतदाताओं के मतदान के लिए छह बूथ बनाए गए है। इससे पहले प्रचार प्रसार के लिए सभी प्रत्याशी पूरी ताकत के साथ जुटे हैं। हर एक माध्यम से अधिक से अधिक वोटों को बटोरने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

जिले के चार ब्लॉक और दो नगरपालिकओं में पोलिंग बूथ बनाए गए है। वहीं मतदान में दो दिन का समय शेष रहने की वजह से इन पोलिंग बूथों पर मूलभूत सुविधाएं मुहैय्या कराने का काम तेज हो गया है। आज रविवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। जबकि कल सोमवार को जिला मुख्यालय से 29 पोलिंग पार्टियां अपने अपने पोलिंग बूथों को रवाना होगी। प्रशासन ने चार पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में भी रखा है। ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम जयनाथ यादव ने बताया कि रविवार शाम पांच बजे के बाद प्रचार थम जाएगा। कोई भी प्रत्याशी सभा या मीटिंग नहीं कर सकेगा। क्योंकि सोमवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। कुल 29 पोलिंग पार्टियां मंगलवार एक दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए जाएंगी। हर मतदान केंद्र पर वीडियो कैमरे लगाए गए हैं। हर मतदान केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल को लगा दिया गया है। सुरक्षा के चौकस इंतजाम किए गए हैं। लोगों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed