फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अब ट्रांसपोर्टरों का नहीं चलेगा बहाना, ट्रांसपोर्ट नगर पड़ेगा जाना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
अब ट्रांसपोर्टरों का नहीं चलेगा बहाना, ट्रांसपोर्ट नगर पड़ेगा जाना
विज्ञापन

हापुड़। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने व ट्रांसपोर्ट नगर की बहाली के लिए एचपीडीए ने फिर से प्रयास तेज कर दिए हैं। सांत दिसंबर को एचपीडीए के अधिकारियों ने पांच विभागों की बैठक बुलाई है जिसमें ट्रांसपोटर्स को शिफ्ट करने के लिए प्रभारी कदम उठाये जाएंगे। बैठक के बाद प्राधिकरण ट्रांसपोर्टरों को किसी प्रकार की छूट देने के मूड में नहीं है।
प्रीत विहार में ट्रांसपोर्टर नगर की बहाली के बावजूद ट्रांसपोर्टरों ने यहां शिफ्ट नहीं किया है। जिसके कारण भारी वाहन अभी भी शहर में जहां तहां खड़े रहते हैं और इसी स्थिति के कारण शहर में जाम की समस्या रहती है। पूर्व में भी भूखंड आवंटित कराने वाले ट्रांसपोर्टरों से ट्रांसपोर्ट नगर योजना में स्थानांतरित होने के लिए कहा गया था। लेकिन लॉकडाउन के चलते आर्थिक मंदी का हवाना देते हुए शिफ्ट करने में असमर्थता व्यक्त की थी। इसके अलावा वहां पर सुरक्षा, बिजली, जल आपूर्ति, सीवर, पानी लाइन, सार्वजनिक शौचालय, साफ-सफाई आदि की मांग की गई। जिसके बाद अधिकारियों ने इन समस्याओं का निस्तारण करा दिया। लेकिन इसके बाद भी ट्रांसपोटर्स यहां शिफ्ट नहीं हुए।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार कि योजना में बुकिंग ऑफिस के दो तथा गोदाम के 40 भूखंड आवंटन के लिए अभी भी खाली हैं। जबकि कुल 426 में से 424 बुकिंग आफिस आवंटित किए जा चुके हैं। 92 में से 52 गोदाम भी आवंटित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार दिए जा चुके हैं नोटिस -
सभी ट्रांसपोर्टर्स को यहां शिफ्ट कराने के लिए पहले भी कई बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। सितंबर माह में भी दो माह के अंदर अपना व्यवसाय ट्रांसपोर्ट नगर योजना में शिफ्ट करने के लिए नोटिस जारी किया गया था। लेकिन अभी तक इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।
--
पांच विभागों की बुलाई गई बैठक -
प्राधिकरण ने सात दिसंबर को इस मुद्दे को लेकर बैठक बुलाई है। जिसके पांच विभागों के अधिकारी भाग लेंगे। जिनमें एडीएम, पुलिस क्षेत्राधिकारी, उप जिलाधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका शामिल हैं। इसके अलावा इसमें टांसपोर्टर्स को भी बुलाया गया है। अधिकारियों की माने तो इस बार ट्रांसपोर्टर्स को शिफ्ट होना ही पड़ेगा, इसके लिए अब समय नहीं दिया जाएगा। अगर ऐसा नहीं होगा तो आवंटन रद्द कर दिया जाएगा।

प्राधिकरण के सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि जाम से निजात दिलाने के लिए यह बैठक बुलाई गई है। बैठक में संबंधित विभागों को बुलाया गया है। बैठक में ट्रांसपोर्टर्स को शिफ्ट करने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed