फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिले में कोरोना के 21 नए मरीज मिले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
hapur news
जिले में कोरोना के 21 नए मरीज मिले
विज्ञापन

हापुड़। जिले में सोमवार को कोरोना के 21 नए मामले सामने आए। दिल्ली से आने वाले लोगों की रोडवेज बस स्टैंड, छिजारसी टोल, रेलवे स्टेशन हापुड़ पर जांच की गई। संक्रमित मिले मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। संपर्क में आए लोगों के सैंपल जांच को लैब भेजे गए हैं।
राजधानी दिल्ली में बेकाबू होते कोरोना के चलते हापुड़ जिले में भी सतर्कता बरती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हापुड़ रोडवेज अड्डा, रेलवे स्टेशन, छिजारसी टॉल पर कैंप लगाया गया। इसमें दिल्ली से आने वाले लोगों की जांच की गई। सोमवार को 21 नए मामले सामने आए, इसमें रघुवीरगंज का एक, न्यू शिवपुरी का एक, कोतवाली हापुड़ का एक, बाबूगढ़ का एक, कंदोला के चार, डूहरी का एक, कोठीगेट का एक, तारा मिल का एक, श्रीनगर के दो, चमरी का एक, देवलोक का एक, भगवानपुरी का एक, श्यामनगर प्रीत विहार का एक, पक्का बाग का एक, ईदगाह हापुड़ का एक, वधर्ड 15 गौशाला गढ़ का एक, धौलाना का एक मरीज शामिल है।
विज्ञापन

संक्रमित मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। जिले में अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 3947 पहुंच गई है। चार मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। ठीक हुए मरीजों की संख्या 3488 है, 197 मरीजों का उपचार जारी है, जबकि 62 की अब तक मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक 234262 लोगों के स्वस्थ की जांच हो चुकी है। संक्रमित मिले मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed