फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

शहर में लगा भीषण जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
hapur news
शहर में लगा भीषण जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार
विज्ञापन

हापुड़। शहर में सोमवार को दिन निकलते ही भीषण जाम लग गया। देर शाम तक यही हालात बने रहे, ऐसे में वाहन चालकों को लंबी कतारों में फंसकर परेशान होना पड़ा। पुलिस के व्यवस्था बनाने में पसीने छूट गए। प्रथम कार्यदिवस के चलते वाहनों का दबाव बढ़ा था।
शहर में जाम की समस्या बीते कई वर्षों से चली आ रही है। पुलिस, प्रशासन द्वारा इस समस्या से निजात दिलाने के लिए अनेक प्लान तैयार किए जाते हैं। लेकिन धरातल पर वह सफल नहीं हो पाते। आलम यह है कि सोमवार को प्रथम कार्य दिवस होने के चलते अचानक वाहनों का दबाव शहर में बढ़ गया।
विज्ञापन

शहर की प्रमुख दिल्ली, मेरठ, गढ़ और बुलंदशहर रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। घंटों तक यही समस्या सड़कों पर बनी रही। शहर से बाहर निकलने में वाहन चालकों को काफी समय तक इंतजार करना पड़ा। एक ओर की साइड के वाहनों को चलाया जाता तो दूसरी ओर लंबी लाइन लग जाती। ऐसे में पुलिस कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के अंदर गोल मार्केट, कोठीगेट, फ्रीगंज रोड पर भी लोकल ट्रेफिक, ई रिक्शाओं से जाम लग गया। वहां भी लोगों का निकलना दुश्वार हो गया। आए दिन इस तरह की समस्या से लोगों में रोष व्याप्त है।

कोट
यातायात प्रभारी प्रवेश सिंह ने बताया कि प्रथम कार्य दिवस होने के चलते वाहनों का दबाव बढ़ने से यह समस्या बनी थी। जाम खुलवाकर वाहन चालकों को राहत दिला दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed