{"_id":"5fbaaaa48ebc3e9bee5949f3","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2090602123","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना के 14 नए मामले, 15 स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना के 14 नए मामले, 15 स्वस्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना के 14 नए मामले मिले, 15 हुए स्वस्थ
हापुड़। जिले में रविवार को कोरोना के 14 नए मामले सामने आए, जबकि 15 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। संक्रमित मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। संपर्क में आए लोगों के सैंपल जांच को लैब भेज दिए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को एंटीजन किट की जांच में 9, आरटीपीसीआर की जांच में तीन, ट्रू नेट मशीन की जांच में दो मरीज संक्रमित मिले। इनमें सिद्धार्थनगर हापुड़ का एक, अर्जुननगर का एक, दोमई का एक, डूहरी का एक, सिंभावली के चार, साकेत कॉलोनी का एक, फरीदपुर का एक, आर्यनगर का एक, जवाहरगंज का एक, गाजियाबाद के दो मरीज शामिल हैं। संक्रमित मिले मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। जिले में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 3726 पहुंच गई है। 180 मरीजों का उपचार जारी है। जबकि रविवार को 15 मरीज स्वस्थ हो गए, जिसके साथ स्वस्थ होने वालों की संख्या 3484 हो गई है। अब तक कोरोना से 62 लोगों की मौत हो चुकी है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक 232385 लोगों की जांच की जा चुकी है। रविवार को संक्रमित मिले मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है।