{"_id":"5faada2d8ebc3e9bd3572213","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd20851403","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 और मरीज मिले कोरोना पाजिटिव, 18 हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 और मरीज मिले कोरोना पाजिटिव, 18 हुए स्वस्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 और मरीज मिले कोरोना पाजिटिव, 18 हुए स्वस्थ
हापुड़। जिले में 20 और मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 11 मरीजों की पुष्टि आरटी-पीसीआर और नौ मरीजों की पुष्टि एंटीजन किट द्वारा हुई है। जनपद में अभी तक 3519 कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। वहीं 18 और मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कुछ संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट में से 20 और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इनमें से अर्जुन नगर के एक, जिंदल पाइप पिलखुवा के एक, ढीकरी धौलाना के एक, सोनपुर हापुड़ के एक, मोदीनगर रोड के एक, मेरठ गेट के एक, जवाहर गंज के एक, जट्टपुरा पिलखुवा के एक, श्रीराम अस्पताल पिलखुवा के दो, सिंभावली के एक, समाना के एक, बक्सर सिंभावली के दो, लज्जापुरी के एक मरीज शामिल हैं। सभी मरीजों को चिकित्सकों ने आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमित 20 और मरीज मिले हैं। जनपद में अभी तक 3519 मरीजों कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 3250 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। 210 मरीजों का उपचार कराया जा रहा है। जबकि 59 मरीजों की अभी तक कोरोना से मौत हो चुकी है।