{"_id":"5faada2e8ebc3e1a27223d6d","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2085003194","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्णानगर स्थित मकान में मिला पटाखों का जखीरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्णानगर स्थित मकान में मिला पटाखों का जखीरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्णानगर में मकान से मिला पटाखों का जखीरा
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णानगर स्थित एक मकान में छापा मारकर पुलिस ने बड़ी मात्रा में पटाखों का जखीरा पकड़ा है। पुलिस ने मकान से कुछ खाली सिलिंडर भी बरामद किए हैं। पुलिस की कार्रवाई से अफरातफरी मची रही। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा ही है।
मंगलवार दोपहर सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय को सूचना मिली कि देहात थाना क्षेत्र के
अंतर्गत मोहल्ला कृष्णानगर स्थित एक मकान में पटाखों का बड़ी मात्रा मे भंडारण किया हुआ है। सूचना के आधार पर सीओ ने पुलिस बल के साथ मकान पर छापा मारा। इसके बाद देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को मकान स्थित एक कमरे से बड़ी मात्रा में पटाखों का जखीरा बरामद हुआ। कई कार्टन भरकर यहां पटाखे रखे हुए थे। इन पटाखों को दिवाली पर बिक्री के लिए रखा हुआ था। जिस कमरे में पटाखे रखे थे वहां काफी संख्या में गैस सिलिंडर भी रखे हुए थे। दरअसल, आरोपी द्वारा अवैध रूप से गैस रिफलिंग का कार्य भी हो रहा था। हालांकि पुलिस के अनुसार कमरे से बरामद अधिकतर सिलिंडर खाली थे। आतिशबाजी के साथ सिलिंडर रखे होने से बड़े हादसा होने की आशंका थी।
सीओ एसएन वैभव पांडेय का कहना है कि जिस मकान में पटाखे पाए गए थे, वह दो भाइयों का है। पटाखे किस भाई के थे, इसकी जांच की जा रही है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।