{"_id":"5f9826748ebc3e9b7a5bfcc3","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd207765828","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के बाइक व कार के साथ एक आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के बाइक व कार के साथ एक आरोपी दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के बाइक व कार के साथ आरोपी दबोचा
हापुड़। बाबूगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक कार और बाइक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक सोमबीर सिंह ने बताया कि सोमवार रात पुलिस सरावनी के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को हापुड़ से किठौर की तरफ से एक कार आती हुई नजर आई। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया तो कार सवार ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने कार का पीछा कर उसे दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान शेर अली उर्फ बब्बू पुत्र जिराफत अली निवासी नंगली किठौर जिला मेरठ के रूप में हुई। उससे तमंचा भी बरामद हुआ। जांच में पता चला कि बरामद कार चोरी की है। इसकी निशानदेही पर एक चोरी की बाइक भी बरामद की गई। पूछताछ में उसने बताया कि वह वाहनों को चोरी कर उन्हें काटने के लिए बेच देता था। पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है।