{"_id":"5f8c89c78ebc3e9bef37f3b8","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd207313235","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैकेनिक से मारपीट कर नकदी व चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैकेनिक से मारपीट कर नकदी व चेन लूटी
विज्ञापन
मैकेनिक से मारपीट कर नकदी व चेन लूटी
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के जरोठी रोड स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति व आरओ मशीन मैकेनिक के साथ मारपीट कर तीन लोगों ने पांच हजार की नकदी व सोने की चेन लूट ली। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। करीब छह माह बाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जरोठी रोड स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी मोहित ने बताया कि 29 फरवरी को आरओ मशीन ठीक करने के लिए मैकेनिक पुनीत को घर बुलाया था। शाम के समय वह पुनीत के साथ बाजार से कुछ सामान लेने जा रहा था। कॉलोनी के गेट के पास पहुंचने पर मोहल्ला निवासी अनमोल व उसके तीन अज्ञात साथियों ने दोनों को रोक लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों को बेरहमी से पीटा। इसके बाद आरोपी उसकी जेब में रखे पांच हजार रुपये व पुनीत के गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई के लिए थाने से लेकर अधिकारियों के यहां चक्कर लगाए, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर अब रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना देहात प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी अनमोल व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।