फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ब्रांडेड कंपनी के नकली जूते बनाने की फैक्टरी का किया भंडाफोड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बाबूगढ़ थाने में रखे नामचीन कम्पनी के पुलिस द्वारा बरामद किये गए जूते - फोटो : HAPUR
ब्रांडेड कंपनी के नकली जूते बनाने की फैक्टरी का किया भंडाफोड़
विज्ञापन

हापुड़। थाना बाबूगढ़ पुलिस ने शुक्रवार रात मेरठ क्षेत्र के धीरखेड़ा इंडस्ट्रीयल एरिया में चल रही नेपाल की नामी कंपनी के नकली जूता बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो फैक्टरी मालिक फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने फैक्टरी से 5430 जोड़ी निर्मित व 4500 जोड़ी अधबने जूतों के साथ उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस आफिस पर प्रेसवार्ता में एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार रात थाना बाबूगढ़ प्रभारी सोमवीर सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि बाबूगढ़ छावनी स्थित यात्री शेड के पास एक व्यक्ति नकली जूतों की सप्लाई करने के इरादे से खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर उसे दबोच लिया। आरोपी की पहचान कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला देवलोक कॉलोनी निवासी हेमराज राणा के रूप में हुई।
विज्ञापन

पूछताछ में हेमराज ने बताया कि थाना खरखौदा क्षेत्र के धीरखेड़ा इंडस्ट्रीयल एरिया में एक नामचीन कंपनी के नाम से नकली जूते तैयार हो रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर फैक्टरी पर छापा मारा। पुलिस ने फैक्टरी से कोतलावी नगर क्षेत्र के बैंक कॉलोनी निवासी गुलाब सिंह को भी दबोच लिया। जबकि यहां से कोतवाली नगर क्षेत्र के शिवपुरी निवासी प्रवेश सूरी व हर्षित सूरी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। फरार आरोपी ही फैक्टरी के मालिक बताये जा रहे हैं। पुलिस ने यहां से बड़ी मात्रा से जूतों का जखीरा बरामद किया। पुलिस ने फैक्टरी से 5430 जोड़ी जूते बने हुए व 4500 जोड़ी अद्धबने बरामद किए। इसके अलावा यहां से 15 डाई, 30 डाई फ्रेम, 10 फर्मा, 3 कटर, 15 लीटर केमिकल, एक रेती, हतौड़ा, कैंची, भारी मात्रा में कच्चा माल व बनाने में प्रयुक्त अन्य उपकरण उपकरण बरामद किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 25 लाख है बरामद जूतों की कीमत-
पुलिस द्वारा फैक्टरी से बरामद किए गए जूतों की कीमत 25 लाख रुपये से अधिक बताई गई। इन जूतों को आरोपी दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी के नाम से हापुड़ जिले के अलावा गाजियाबाद, मुरादाबाद और आसपास के जिलों में असली बताकर सप्लाई करते थे। कुल मिलाकर पिछले कई सालों से यह फैक्टरी संचालित थी और नकली जूतों की सप्लाई की जा रही थी। बहुत की कम लागत में जूतों को तैयार किया जाता था और कंपनी के दामों पर इन्हें बेच दिया जाता था। पुलिस इस मामले में लिप्त दूसरे लोगों की जांच भी कर रही है।

जिले में नकली उत्पादों का फैल रहा जाल
जिले में बड़े पैमाने पर नकली उत्पादों का जाल फैलता जा रहा है। नकली दूध, मावा व अन्य खाद्य पदार्थों के अलावा ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली उत्पाद भी धड़ल्ले से बनाए जा रहे हैं। पूरे जिले में ऐसे लोगों का जाल फैला हुआ है। आए दिन जिले में इस तरह का खुलासों को पुलिस भले ही गुडवर्क समझ रही हो लेकिन नकली उत्पाद बनाने वाले गिरोह के लिए यह जिला मुनाफे वाला साबित हो रहा है। एनसीआर में होने के चलते जिले से नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद व अन्य जनपदों के अलावा हरियाणा राज्य में भी नकली माल आसानी से सप्लाई हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed