फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नगर पालिका की टीम ने वसूला जुर्माना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
hapur news
नगर पालिका की टीम ने वसूला जुर्माना
विज्ञापन

हापुड़। नगर पालिका परिषद हापुड़ की टीम ने शनिवार को शहर में प्रतिबंधित पॉलिथीन, मास्क और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। लापरवाही बरतने वाले लोगों से जुर्माना भी वसूला गया।

नगर पालिका राजस्व निरीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि बुलंदशहर रोड पर अभियान चलाकर प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। मास्क नहीं पहनने वाले और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाकर कार्रवाई की। ठेले वालों व दुकानदार व लोगों से 6300 रुपये को जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि किसी भी हाल में प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग नहीं होने दिया जाएगा। बिना मास्क घूमने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। टीम में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार, सफाई निरीक्षक ब्रहमपाल सिंह, वीरेंद्र कुमार, नीरज कुमार और कृष्ण गोपाल, सत्यप्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed