{"_id":"5f78b3fd8ebc3e9b946f4ba2","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd206481912","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़, झोंका फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़, झोंका फायर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़, झोंका फायर
हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ कुछ लोगों ने घर में घुसकर छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता के पति व पुत्र पर तमंचे से फायरिंग कर दी। लोगों के एकत्र होने के बाद आरोपी फरार हो गए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 26 अगस्त को वह अपने घर पर मौजूद थी। इस दौरान गांव निवासी चार लोग जबरन उसके घर में घुस आए। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला से अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ कर दी। शोर सुनकर महिला के पति व पुत्र ने उक्त लोगों का विरोध किया। इस पर आरोपियों ने पति व पुत्र की हत्या के इरादे से तमंचे से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। जिसके बाद पीड़िता को हत्या की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। लेकिन, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया। थाना हाफिजपुर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।