फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिले में कोरोना से एक और मौत, आंकड़ा पहुंचा 46

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जिले में कोरोना से एक और मौत, 37 नए मरीज मिले
विज्ञापन

हापुड़। जिले में कोरोना से शनिवार को एक और मौत हो गई। जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 46 पहुंच गई है। जबकि एक पुलिस कर्मीव कलक्ट्रेट कर्मी समेत 37 नए मरीजों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। संक्रमितों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है जबकि 27 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सिंभावली निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग में 30 सितंबर को कोरोना की पुष्टि हुई थी। जिन्हें गंभीर हालत होने पर मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया था। शनिवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया गया है कि मृतक पहले से ही डायबिटीज से पीड़ित था।
विज्ञापन

इसके अलावा 37 कोरोना के नए मामले सामने आए। इसमें न्यू शिवपुरी के आठ, टीचर्स कॉलोनी का एक, मजीदपुरा के दो, अशोक नगर का एक, गढ़ गेट पुलिस चौकी का एक, कांवी का एक, फरीदपुर का एक, हनपुर का एक, कंदौला का एक, चमरी का एक, गोपीपुरा का एक, रमपुरा का एक, किशनगंज पिलखुवा का एक, बनखंडा का एक, ककराना का एक, गंगानगर का एक, गोयना का एक, प्रेमपुरा का एक, दुर्गा कॉलोनी के तीन, आर्यनगर का एक, गांधीगंज का एक, ब्रजघाट का एक, कृष्णागंज पिलखुवा का एक, शाहपुर चौधरी का एक, गढ़ी मोहल्ला का एक, परतापुर पिलखुवा का एक, डीएम ऑफिस का एक मरीज शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2782 पहुंच गई है। इनमें से 2376 स्वस्थ हो चुके हैं, 360 का उपचार जारी है। 46 की मौत हो चुकी है।
डिप्टी सीएमओ डा.प्रवीण शर्मा ने बताया जिले में अब तक 143184 लोगों के स्वस्थ की जांच हो चुकी है। शनिवार को संक्रमित मिले मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed