{"_id":"5f7773a58ebc3e9bde7bcf88","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2063998182","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना से दो मौत, 19 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना से दो मौत, 19 नए मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना से दो की मौत, 19 नए मरीज मिले
हापुड़। जिले में कोरोना से शुक्रवार को दो मरीजों की मौत होने से हड़कंप मच गया। यहां अब संक्रमण की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 45 पहुंच गई है। जबकि 19 नए मरीजों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। 21 मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गांव नली हुसैनपुर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, 30 सितंबर को उसमें एंटीजन किट की जांच में कोरोना की पुष्टि हुई थी। मेरठ मेडिकल में उसे भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं, कुचेसर चौपला निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति में 30 सितंबर को कोरोना की पुष्टि हुई थी। शुक्रवार को मेरठ में उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। जिले में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 पहुंच गई है।
जबकि कोरोना के 19 नए मरीज सामने आए। इसमें न्यू शिवपुरी के तीन, निजामपुर का एक, जगन्नापुरी का एक, ज्ञानलोक का एक, सर्वोदय कॉलोनी के चार, रजनी विहार पिलखुवा का एक, मैन आंबेडकर चौक तहसील हापुड़ का एक, मुरादपुर निजामसर के चार, डीएमपीएस का एक, जैन मंदिर छिपीवाड़ा का एक मरीज शामिल है।
विज्ञापन
जिले में अब कोरोना से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 2745 पहुंच गई है। जबकि शुक्रवार को 21 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। स्वस्थ होने वालों की संख्या 2349 हो गई है, जबकि 351 मरीजों का उपचार जारी है, 45 की मौत हो चुकी है।
डिप्टी सीएमओ डा.प्रवीण शर्मा ने बताया जिले में अब तक 143184 लोगों के स्वास्थ्य की जांच को चुकी है। शुक्रवार को पॉजिटिव मिले मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है।