{"_id":"5f7773a38ebc3e9bfc4f69cf","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd206385690","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ जिले में मीटर की रीडिंग बैक करने वाले गिरोह का होगा पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ जिले में मीटर की रीडिंग बैक करने वाले गिरोह का होगा पर्दाफाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मीटर रीडिंग गड़बड़ी का जल्द होगा खुलासा
हापुड़। मीटर की रीडिंग पल भर में बैक कर, नो डिस्प्ले करने वाले गिरोह का जल्द ही खुलासा होगा। विद्युत निगम के अधिकारियों को विभिन्न क्षेत्रों में इस गोरखधंधे के सुराह मिले हैं। वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। इस मामले में अधिशासी अभियंता ने कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक से मिलने की बात कही है।
जिले में विद्युत मीटर के साथ गड़बड़ी के काफी मामले सामने आ रहे हैं। मीटर रीडरों ने रीडिंग स्टोर करने का जो खेल खेला है, निगम उससे अभी तक नहीं उभर सका है। कई मीटरों में छेड़छाड़ की पुष्टि के बाद अधिकारियों द्वारा की गई सख्ती से बौखलाकर मीटर रीडरों ने में स्टोर रीडिंग का एक साथ बिल बनाकर उपभोक्ताओं को भेज दिया। वहीं अब
जिले में मीटरों की रीडिंग कम करने वाले गिरोह के सक्रिय होने के इनपुट मिल रहे हैं। जानकारों की मानें तो यह गिरोह एक मशीन अपने साथ रखता है, जिसे मीटर के संपर्क में लाया जाता है। संपर्क में आने के कुछ सेकेंड बाद ही रीडिंग खत्म हो जाती हैं, मीटर भी खराब हो जाता है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर इन दिनों इस मशीन का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसने अधिकारियों में हड़कंप मचा दिया है। बहरहाल, इस गिरोह पर शिकंजा कसने के लिए अधिशासी अभियंता हापुड़ ने एसपी से मिलकर, उन्हें मामले से अवगत कराने का निर्णय लिया है।
- मीटर से छेड़छाड़ के चर्चित मामले
* खराब मीटरों से जारी किए गए ओके स्टेटस के बिल, मामला पकड़ में आया।
* रीडिंग स्टोरेज पर शिकंजा कसते ही 161 उपभोक्ताओं के बिलों में चार्ज की करीब चार करोड़ की रीडिंग।
* मीटर के साथ छेड़छाड़, चार के खिलाफ एफआईआर।
जेई से लेकर अधिकारियों तक हो चुकी है कार्रवाई-
मीटर से छेड़छाड़ के मामले में करीब पांच वर्ष पूर्व हापुड़ डिवीजन क्षेत्र में जेई, एसडीओ, एक्सईन, एसई तक पर गाज गिर गई है। उस समय उक्त तमाम अधिकारियों का यहां से तबादता कर दिया गया था।
अधिकारियों के संरक्षण से फल फूल रहा गोरखधंधा-
बिजली निगम का भ्रष्टाचार से पुराना नाता रहा है। यहां के कुछ अधिकारियों की सांठगांठ से मीटर से छेड़छाड़ का गोरखधंधा खूब फल फूल रहा है। यही कारण है कि अभी तक सिर्फ मीटर रीडरों पर कार्रवाई हो रही है, इन्हें संरक्षण देने वाले खुले घूम रहे हैं।
-अधिकारी कहिन-
अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया मीटरों के साथ बढ़ती छेड़छाड़ के मामलों में जल्द ही एसपी से मिलकर, मामलों से अवगत कराएंगे। मीटरों के साथ छेड़छाड़ नहीं होने दी जाएगी।