फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मास्क न पहनने पर छह लोगों से वसूला जुर्माना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ रोड पर लोगो को जागरूक करते पालिका कर्मचारी - फोटो : HAPUR
मास्क न पहनने पर छह लोगों से वसूला जुर्माना
विज्ञापन

हापुड़। नगर पलिका परिषद हापुड़ और प्रशासन की टीम ने सोमवार को मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान छह लोगों से जुर्माना भी वसूला गया और लोगों को मास्क वितरित करते जागरूक भी किया।
कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते मामलों को लेकर हाईकोर्ट भी सख्त है। दो गज की दूरी का पालन करने और मास्क पहनने की अपील की जा रही है, लेकिन फिर भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। देश में कोरोना का आकंडा 60 लाख के पार पहुंच चुका है। नगर पालिका की टीम ने सोमवार को दिल्ली रोड, तहसील चौपला, अतरपुरा चौपला, गोल मार्केट में अभियान चलाया ।
विज्ञापन

पालिका सफाई निरीक्षक ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि मास्क नहीं पहनने वाले छह लोगों से 600 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभी तक दो दिन में 1600 रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है। आगे भी अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोरोना संक्रमण को लेकर शासन के दिशा-निर्देशों का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में राजस्व निरीक्षक सुनील सिंह, सफाई निरीक्षक राजकुमार, कृष्ण गोपाल चुग आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed