फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

लापता युवक का शव जंगल में मिला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
hapur news
लापता युवक का शव जंगल में मिला
विज्ञापन

हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मोहल्ला इंद्रगढ़ी निवासी एक स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव इंद्रगढ़ी फाटक के पास ट्यूबवैल पर पड़ा मिला। शरीर पर चोट और जले के निशान हैं। हालांकि पुलिस हत्या की बात से इंकार कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इंद्रगढ़ी निवासी मेघराज (35) पुत्र राजपाल नगर के एक इंटर कालेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। परिजनों के अनुसार मेघराज बुधवार सुबह घर से कहीं जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद उसे किसी अज्ञात व्यक्ति की बाइक पर बैठकर जंगल की ओर जाते हुए देखा गया। इसके बाद से वह लापता था। बुधवार शाम परिजन उसे तलाशते हुए इंद्रगढ़ी फाटक के पास स्थित एक ट्यूबवैल पर पहुंचे थे। जहां उसका शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के शरीर पर चोट और जलने के निशान थे। सूचना पर देहात थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शरीर पर हल्की चोटों के निशान हैं, इनसे जान नहीं जा सकती। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके अषलावा आसपास के सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed