फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

आयुक्त वाणिज्य कर के आदेश का व्यापारियों में रोष

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
hapur news
आयुक्त वाणिज्य कर के आदेश से व्यापारियों में रोष
विज्ञापन

हापुड़। आयुक्त वाणिज्य कर उत्तर प्रदेश (एसजीएसटी) द्वारा स्थानीय सचल दल को व्यापारियों के टर्न ओवर के आधार पर जांच व तलाशी अभियान चलाने के आदेश के विरोध में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के पदाधिकरियों ने कड़ा रोष जताया है। साथ ही इस आदेश को वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव संजय अग्रवाल व जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने कहा जीएसटी प्रावधानों के अंतर्गत तुगलकी फरमान जारी किया गया है। इसमें अब कोई भी स्थानीय सचल दल किसी भी समय व्यापारियों की जांच कर शोषण कर सकेगा। इस आदेश के अनुसार हर माह वाणिज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा विभिन्न बिंदुओं के आधार पर व्यापारियों की टर्न ओवर से संबंधित अभिलेखों की गहनता से जांच के लिए स्वतंत्र हो जाएगी। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का कहना था कि प्रदेश में बिक्री कर छापे का पूरे प्रदेश के व्यापारियों ने लंबे समय से विरोध किया है। इस फरमान का भी विरोध किया जाएगा। व्यापारी पहले ही अर्थ व्यवस्था के कमजोर होने तथा कोरोना के कारण भारी मंदी से गुजर रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री वीके बंसल ने सूबे के मुख्यमंत्री से मिलकर व्यापारियों की समस्याएं बताने के लिए समय मांगा है। प्रदेश के प्रत्येक जिले में व्यापारी इस फरमान का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed