फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बच्ची की दावेदारी को लेकर तीन घंटे हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कचहरी में हंगामा होने के बाद दोनों महिलाओ को कोतवाली ले जाती पुलिस - फोटो : HAPUR
बच्ची की दावेदारी के लिए तीन घंटे हुआ हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। बच्ची को गोद लेने के लिए शुक्रवार को पहले कचहरी और फिर कोतवाली में जमकर हंगामा हुआ। बच्ची को एक दंपती को देने के बाद उसकी मां वादे से मुकर गई। दंपती ने बच्ची के होने तक का पूरा खर्च उठाने और अपने यहां उसका नामकरण करने का आरोप लगाते हुए उस पर अपना हक जताया। लेकिन पुलिस ने बच्ची की मां की असहमति होने पर बच्ची को मां के साथ भेज दिया।
नोएडा निवासी दंपती की जान पहचान गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में कार्यरत नर्स से थी। शादी के कई वर्ष बाद भी बच्चा न होने पर उन्होंने नर्स से बच्चे को गोद लेने की इच्छा जताई। नर्स की मध्यस्थता के बाद हापुड़ के मोहल्ला अतरपुरा निवासी एक महिला अपने बच्चे को दंपती को देने के लिए राजी हो गई। दोनों में तय हुआ कि यदि लड़का होता है तो वह उसे खुद रखेगी और यदि लड़की होती है तो वह उसे गोद दे देगी। इसके बाद से महिला का सारा खर्च नोएडा के दंपती ने उठाना शुरू कर दिया। 17 जुलाई को दंपती के खर्चे पर ही महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। वादे के अनुसार महिला ने एक अगस्त को बच्ची को दंपती के सुपुर्द कर दिया और गोदनामे की लिखित कार्रवाई के लिए 28 अगस्त की तारीख निश्चित की गई।
विज्ञापन

बच्ची पाकर परिवार की खुशियों का ठिकाना नहीं था। इतना ही नहीं दंपती ने बच्ची का धूमधाम से नामकरण संस्कार भी कर दिया। शुक्रवार को दोनों पक्ष निर्धारित कार्यक्रम के तहत गोदनामे के लिए हापुड़ कचहरी पहुंच गए, लेकिन यहां बच्ची की मां अचानक बच्ची देने से मुकर गई। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों द्वारा जमकर हंगामा हुआ। महिला का कहना था कि उसने दंपती से किसी प्रकार का वादा नहीं किया और न ही उन्होंने उसकी डिलीवरी में कोई खर्चा दिया है। काफी हंगामे के बाद मामला कोतवाली पहुंचा, यहां भी काफी देर तक हंगामा होता रहा। हालांकि पुलिस ने बच्ची को उसकी मां को सौंपकर उसके घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि बच्ची की मां उसे दंपती को सौंपने के लिए तैयार नहीं थी। बिना मां की मर्जी के उसके बच्चे को किसी को नहंी दिया जा सकता। ऐसे में दोनों पक्षों को समझाकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed