फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

30 करोड़ की लागत से बनेंगी जिले की दो सड़कें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
hapur news
टूटा पड़ा धनौरा रोड। - फोटो : HAPUR
30 करोड़ की लागत से बनेंगी जिले की दो सड़कें
विज्ञापन

हापुड़। पूरी तरह जर्जर हो चुकी जिले की दो सड़कों का जल्द ही निर्माण होगा। लोक निर्माण विभाग ने दोयमी से लौटी और बाबूगढ़ से बीबी नगर मार्ग के चौड़ीकरण करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। 30 करोड़ रुपये की लागत से इन दोनों मार्गों को अब 5.50 मीटर चौड़ा कर बनाया जाएगा। इन दो मार्गों के बनने से करीब 30 से अधिक गांवों के लोगों को राहत मिल सकेगी।
दोयमी धनौरा मार्ग फिलहाल पूरी तरह जर्जर हो चुका है। भारतीय किसान यूनियन के अलावा स्थानीय लोग कई बार इस मार्ग के निर्माण की मांग उठा चुके हैं। यही हाल बाबूगढ़ से बीबी नगर मार्ग का है। यहां जलभराव के कारण लोगों का निकलना तक मुश्किल है, लेकिन अब इन मार्गों से जुड़े लोगों की परेशानियों का हल होने वाला है। लोक निर्माण विभाग द्वारा दोयमी से लोटी तक 12.8 किलोमीटर मार्ग के लिए प्रस्ताव भेजा है। इस मार्ग को करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। इस मार्ग के बनने से दोयमी, धनौरा, वझीलपुर, असरा, लौटी सहित किठौर जाने वाले लोगों को लाभ मिल सकेगा। असरा से लौटी तक मार्ग में खड़ंजा होने के कारण इस क्षेत्र में आवाजाही न के बराबर ही है। इस टुकड़े के बनने के बाद यह किठौर जाने के लिए छोटा रास्ता होगा। इसके अलावा बाबूगढ़ बीबी नगर मार्ग को 9 किलोमीटर बनाया जाएगा। बड़ी बात यह है कि दोनों मार्गों की चौड़ाई 3.75 मीटर से बढ़ाकर 5.50 मीटर की जाएगी। प्रस्ताव पर मुहर लगते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पीडब्लूडी ने गड्ढा मुक्ति के लिए मांगे 50 लाख
- इन दो मार्गों के निर्माण के अलावा मानसून के बाद जिले की सड़कों को गड्ढा मुक्त भी किया जाएगा। वर्तमान में जिले की कई सड़कें गड्ढों के कारण जर्जर हो चुकी हैं। जिसके कारण आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आए दिन ऐसे मार्गों पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इन मार्गों को दुुरुस्त करने के लिए लिए विभाग ने शासन से 50 लाख रुपये की मांग की है। यह अभियान मानसून के बाद 15 सितंबर से चलाया जाएगा। इसके तरह करीब 115 किलोमीटर मार्गों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोत कुमार ने बताया कि जिले के दोयमी लौटी और बाबूगढ़ बीबी नगर मार्ग को बनाए जाने की मांग की जा रही थी। इसको देखते हुए दोनों मार्गों के प्रस्ताव बनाकर भेज दिए गए हैं। इसके अलावा गड्ढा मुक्त अभियान के तहत 15 सितंबर से सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed