फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

श्यामनगर या अच्छेजा में बन सकता है एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
hapur news
श्यामनगर या अच्छेजा में बन सकता है एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर
विज्ञापन

हापुड़। जिले में सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल का ट्रेनिंग सेंटर जिला मुख्यालय से जुड़े गांव श्यामनगर या अच्छेजा में बन सकता है। बृहस्पतिवार को एसएसबी के डीआईजी और बोर्ड के अधिकारियों ने गांव श्यामनगर, अच्छेजा और अकड़ौली में चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया। इससे पहले भी अधिकारी कई गांवों में भूमि का निरीक्षण कर चुके हैं, लेकिन अधिकारी जिला मुख्यालय और हाईवे से जुड़ी भूूमि को ही प्राथमिकता देना चाहते हैं। निरीक्षण के दौरान जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
बीते करीब तीन वर्षों से जिले में सशस्त्र सीमा बल का ट्रेनिंग सेंटर खोले जाने की तैयारी हो रही है। इस ट्रेनिंग सेंटर में जवानों को हथियार चलाने के साथ साथ उन्हें परेड आदि का अभ्यास कराया जाएगा। इसके लिए सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों द्वारा जिले में कई बार निरीक्षण किए गए हैं। हापुड़ जिले में इसके लिए कई गांवों में भूमि उपलब्ध है। जिले में एसएसबी के अधिकारियों ने पूर्व में गांव रघुनाथपुर, श्यामनगर, सिखेड़ा, शाहपुर, अकड़ोली, अच्छेजा आदि गांवों की भूमि का निरीक्षण किया था। अधिकारियों को ट्रेनिंग सेंटर के निर्माण के लिए 70 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। पूरी भूमि किसानों से ही अधिग्रहीत की जाएगी। एक महीने पहले भी अधिकारियों ने कुचेसर रोड चौपले के शाहपुर जट्ट, फरीदपुर गोयना, श्यामनगर और अच्छेजा की भूमि का निरीक्षण किया था। कुल मिलाकर अब अधिकारियों का निरीक्षण अंतिम चरण है। बृहस्पतिवार को एसएसबी के डीआईजी और बोर्ड के अधिकारियों ने क्षेत्र के गांव श्यामनगर, अच्छेजा और अकड़ौली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भूमि की लोकेशन और सर्किल रेट के बारे में विस्तार से जानकारी की। उन्होंने इस संबंध में ग्रामीणों से भी बातचीत की। इस दौरान जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीएम सत्यप्रकाश ने बताया कि बोर्ड के अधिकारियों ने तीन गांवों में भूमि का निरीक्षण किया है। जिस भूमि के लिए एसएसबी के अधिकारियों द्वारा चयन किया जाता है। वहां भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर और दिल्ली को जोड़ने वाली भूमि की है तलाश
- एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर के लिए भूमि की तलाश पिछले करीब तीन वर्षों से हो रही है। इसके लिए अधिकारियों द्वारा कई गांवों में भूमि की तलाश की गई है। लेकिन बृहस्पतिवार को अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान उनकी रुचि ऐसी भूमि में रही। जो शहर और दिल्ली गाजियाबाद से कनेक्ट हो। ऐेसे में एसएसबी सेंटर के लिए श्यामनगर और अच्छेजा में ट्रेनिंग सेंटर बनने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि इन दोनों ही गांवों में सर्किल रेट अधिक होने के कारण अधिकारी फिलहाल कुछ संकोच की स्थिति में भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed