फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

शिक्षक अजय मित्तल ने इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज कराया नाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
hapur news
शिक्षक अजय मित्तल ने इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज कराया नाम
विज्ञापन

हापुड़। नगर के श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कालेज के शिक्षक अजय मित्तल ने एक और कीर्तिमान स्थापित कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने श्री रामचरित मानस को एक छोटी कांच की प्लेट पर अंकित किया है। उनकी इस प्रतिभा को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया है। उन्होंने देशभर में जिले का नाम रोशन किया है। शहरवासियों व शिक्षकों में खुशी की लहर है।

नगर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी अजय कुमार मित्तल शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता हैं। वहीं उनकी पत्नी रश्मि मित्तल भी परिषदीय विद्यालय में अध्यापिका हैं। गांव में निशुल्क बच्चों को शिक्षा देकर और जगह जगह जाकर बच्चों को विज्ञान सिखाने वाले दोनों शिक्षक दंपति क्षेत्र में चचाओं में रहते हैं। कई मामलों में उन्होंने जिले का नाम कई बार रोशन किया है। प्रवक्ता अजय मित्तल ने बताया कि उन्होंने सुईयों से कांच की प्लेट पर सूक्ष्म हस्त-उत्कीर्णित एक-प्रष्ठीय श्री रामचरित मानस अंकित की है। बताया कि उनकी इस अद्भुत व अद्वितीय कृति को इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में सम्मिलित किया गया है। इसकी खबर जैसे ही शहर में फैली तो लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसका विमोचन शुक्रवार सुबह श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज में सदर विधायक, नगर पालिका परिषद के चेयरमैन, चेयरमैन कोऑपरेटिव सोसायटी, सीएमओ व अनेक अतिथियों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में उन्हें फोटो सहित जगह दी गई है। यह उनके लिए बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed