फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जर ले में मिली होम आइसोलेशन को मंजूरी: डीएम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
hapur news
अब घर पर होगा कोरोना का इलाज, होम आईसोलेशन को मिली मंजूरी
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मरीजों को प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। जिले में अब होम आईशोलेशन कोे मंजूरी दे दी गई है। डीएम अदिति सिंह ने शनिवार को अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह जानकारी दी।
कलक्ट्रेट में शनिवार शाम हुई बैठक में डीएम ने कहा कि वर्तमान में अनलॉक चल रहा है। जनपद में जिन मरीजों में कोरोना के लक्षण नहीं हैं, उन्हें सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार घर पर आइसोलेट होने की मंजूरी दी जा रही है। जिले में 227 पाजिटिव क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। नगरीय क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में 186 सर्विलांस टीम लगाकर डोर-टू-डोर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। साथ ही साथ समस्त नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई सैनिटाइजेशन का कार्यक्रम चल रहा है। महामारी अधिनियम के अंतर्गत उल्लंघन करने वालों पर एफआईआर तथा गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी तक 77217 नमूने जांच के लिए गए हैं। जिनमें से 75904 नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि जिले में टेलीमेडिसिन (ई-संजीवनी) ओपीडी सेवा भी संचालित हैं। ताकि वैश्विक महामारी के चलते लोगों को अस्पताल के चक्कर न लगाने पड़ें। वहीं बारिश के मौसम में मच्छर जनित रोगों जैसे मलेरिया, डेंगू के फैलने की संभावना बढ़ जाती है। जिला मलेरिया अधिकारी आर के गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अगस्त से नवंबर तक जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जनपद के शहरी क्षेत्र में टीम के माध्यम से प्रत्येक दिन वार्ड को कवर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संक्रमण को रोके जाने के लिए अधिकारी लगातार प्रभावी ढंग के साथ काम करें। लोगों को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए लगातार जागरूक करें और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed