{"_id":"5f415fd38ebc3e9ff92c3bfe","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd204101994","type":"story","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक बंदी का पालन कराने को पुलिस ने दिखाई सख्ती, काटे 1200 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साप्ताहिक बंदी का पालन कराने को पुलिस ने दिखाई सख्ती, काटे 1200 चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साप्ताहिक बंदी का पालन कराने को पुलिस ने दिखाई सख्ती, काटे 1200 चालान
हापुड़। कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच अब लॉकडाउन का पालन करने से भी लोग परहेज करने लगे हैं। शहर के लोग नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने मुख्य मार्गों पर चेकिंग कर सड़क पर बेवजह घूम रहे लोगों व वाहनों के 1200 चालान काटे। इसे अलावा सड़कों पर खड़े सब्जी-फल विक्रेताओं को खदेड़ा।
कोरोना महामारी से शहर में हर कोई प्रभावित है। पुलिस-प्रशासन द्वारा कोरोना से बचाव को लेकर सतर्कता बरतने की भी अपील की जा रही है। शहर में शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने पर भी बल दिया जा रहा है।
लेकिन हापुड़ में शनिवार को साप्ताहिक बंदी के दौरान भी लोगों ने दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया। पिछले सप्ताह भी जिले में चंडी रोड पर बाजार आम दिनों की तरह खुला रहा। जिसे प्रशासनिक अधिकारियों ने जाकर हटवाया था। इस शनिवार को भी रेलवे रोड, बुलंदशहर रोड, गढ़ रोड, मेरठ रोड और गली-मोहल्लों में बिना मास्क लगाए नजर आए। पुलिस ने बुलंदशहर और गढ़ दिल्ली रोड पर बाहर निकले ठेले वालों को खदेड़कर लॉकडाउन का पालन कराया।
विज्ञापन
मुख्य मार्गों पर पुलिस पूरी तरह से सतर्क रही। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाते हुए लोगों के चालान काटे। शनिवार को हापुड़ पुलिस ने शाम तक करीब 12 सौ चालान काटे। इनमें से लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वालों की संख्या अधिक रही।
एसडीएम सत्यप्रकाश का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार चालान काटे जा रहे हैं। इस मामले में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सड़कों पर बढ़ी आवाजाही --
टीएसआई अजयवीर सिंह ने बताया कि अब कोरोना को लेकर लोगों की सड़कों पर आवाजाही बढ़ गई है। लोग शनिवार रविवार को छुट्टी के रूप में ले रहे हैं। ऐेसे में लोग निजी कामों को पूरा करने के लिए घरों से निकल रहे हैं, जो गलत है। ऐसे लोगों के खिलाफ उनके कोविड चालान काटकर कार्रवाई की जा रही है।