फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दोयमी-धनौरा मार्ग खस्ताहाल, लोग परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दोयमी-धनौरा मार्ग खस्ताहाल, लोग परेशान
विज्ञापन

हापुड़। प्रदेश सरकार के गांवों की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के दावे फेल नजर आ रहे हैं। क्षेत्र के दोयमी-धनौरा मार्ग की हालत खस्ताहाल है। सड़क में गड्ढों और जलभराव के कारण लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां के लोग सड़क बनवाने की काफी समय से मांग कर रहे हैं लेकिन प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।
भले ही योगी सरकार सड़कों को गड्ढामुक्त करने का दंभ भर रही हो। गड्ढामुक्त करने को लेकर हर वर्ष करोड़ों रुपये की धनराशि भी वहन की जा रही है, लेकिन फिर भी हापुड़ की कई सड़के गड्ढामुक्त नहीं हो पाई है। इसकी बानगी दौयमी-धनौरा मार्ग पर देखी जा सकती है। सड़क हालत एकदम खस्ताहाल बनी हुई है। लोगों को आवागमन करने के लिए गड्ढों से होकर यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। अंधेरा होने पर कई लोग गड्ढों में गिरकर घायल भी हो चुके हैं। बारिश होने पर सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे मार्ग पर दलदल जैसी स्थिति भी बनी रही। लोगों को खस्ताहाल मार्ग से ही होकर मुसीबत झेलते हुए आवागमन करना पड़ा। लोगों की शिकायत के बाद भी खस्ताहाल मार्ग की हालत सुधर नहीं पा रही है। इसकी वजह से समस्या जस की तस बनी हुई है। इसको लेकर लोगों में आक्रोष भी पनप रहा है। लोग लगातार इस मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने भी हाल ही में इसे लेकर पीडब्लूडी के अधिकारियों का घेराव किया था।
विज्ञापन

दर्जनों गांवों को जोड़कर है यह मार्ग
- स्वर्ग आश्रम रोड से शुरू होकर यह मार्ग दोयमी, धनौरा, वझीलपुर, खड़खड़ी, असरा, लौटी होता हुआ किठौर तक लिंक रोड के रूप में कार्य करता है। इस रूट पर दर्जनों गांवों में किठौर रोड और हापुड़ को आपास में जोड़ते हैं। इतिहास में भी बताया जाता है कि श्री कृष्ण मथुरा से हस्तिनापुर इसी मार्ग से होकर जाते थे। लेकिन वर्तमान में यह मार्ग पूरी तरह से खस्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता जोत कुमार का कहना हैकि मार्ग पर गड्ढों के बारे में उन्हें जानकारी है। इस रोड पर बरसात के बाद पैच वर्क का कार्य कराया जाएगा। जल्द ही लोगों की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed