{"_id":"5f3f8fe88ebc3e41036843ce","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2039811174","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में सार्वजनिक शौचालयों में तैनात होंगे सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में सार्वजनिक शौचालयों में तैनात होंगे सफाई कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांवों में सार्वजनिक शौचालयों में तैनात होंगे सफाई कर्मचारी
हापुड़। जिले के गांवों में बन रहे सार्वजनिक शौचालयों में रख-रखाव और सफाई की व्यवस्था के लिए संविदा पर सफाई कर्मचारियों की तैनाती होगी। इसके लिए जिला पंचायत राज विभाग द्वारा कार्यवाही शुरू कर दी है। शौचालयों के निर्माण के बाद इनकी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
शासन के निर्देशों पर जिला पंचायत राज विभाग द्वारा जिले की सभी 273 ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। कुछ गांवों में इनका निर्माण हो चुका है, जबकि कुछ में निर्माण जारी है। लेकिन गांवों में इन शौचालयों के निर्माण के बाद सबसे बड़ी समस्या इनके रख-रखाव की है। ऐसे हालातों को देखते हुए जिला पंचायत राज विभाग ने प्रत्येक गांव में सार्वजनिक शौचालय के लिए संविदा सफाई कर्मचारी की तैनाती का निर्णय लिया है। प्रत्येक कर्मचारी को छह हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
डीपीआरओ यावर अब्बास ने बताया कि सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण के बाद प्रत्येक पर संविदा सफाई कर्मचारी की तैनाती की जाएगी। जल्द ही इस प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।