फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

भाकियू भानू-सपा ने कलक्ट्रेट पर दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
hapur news
डीएम कार्यालय पर धरने में बोलती महिला। - फोटो : HAPUR
भाकियू भानू-सपा ने कलक्ट्रेट पर दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

हापुड़। प्रशासनिक अधिकारी द्वारा गुर्जर समाज पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में सोमवार को भाकियू भानु और सपा ने कलक्ट्रेट पर हल्ला बोल दिया। करीब पांच घंटे तक सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं समेत सर्वसमाज के लोग धरने पर बैठे रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर कार्रवाई नहीं होने पर आरपार की लड़ाई का एलान किया, साथ ही प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी। इस मामले में एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया है।
वरिष्ठ सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा गुर्जर जाति का गौरवशाली इतिहास रहा है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक गुर्जर समाज निवास करता है। इस महान जाति में महान शासक सम्राट मिहिर भोज, परित्याग की प्रतिमूर्ति मां पन्नाधाय, खंड खंड होते हिंद को अखंड करने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल, किसान आंदोलन के मसीहा विजय सिंह पथिक, रामचंद्र विकल जैसी विभूतियों ने जन्म लिया है और देश को उच्च स्तर तक ले जाने में अपना योगदान दिया है। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारी द्वारा इस समाज पर अभद्र टिप्पणी किया जाना बेहद अशोभनीय है। अगर ऐसे अधिकारी पर कार्रवाई नहीं की तो प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान युनियन के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा सरकार अधिकारियों या कर्मचारियों को किसी भी समाज के ऊपर अमर्यादित और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करने की छूट नहीं देती है। लेकिन प्रशासनिक अधिकारी ने अपनी अभद्रता भाषा से संपूर्ण समाज को आघात पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध नागर व भाकियू के संगठन मंत्री राजेंद्र गुर्जर, वरिष्ठ कार्यकर्ता राधेलाल त्यागी ने कहा कि गुर्जर समाज सभी जाति, धर्म और व्यक्तियों का सम्मान करता है कभी किसी से द्वेष की भावना नहीं रखता है। अगर कोई अधिकारी या व्यक्ति समाज के लिए अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करेगा तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी अगर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे। कृष्णकांत हूण ने कहा कि इस मामले में पिछड़ा वर्ग आयोग को पत्र लिखा है। नीलम हरेन्द्र सिंह ने कहा गुर्जर बिरादरी इसे कभी माफ नहीं करेगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने करीब पांच घंटे तक कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। वहीं एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी।
धरना प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र मावी, जीतराम, सलेक चंद कसाना, राजवीर भाटी, जयकरण भाटी, रवि भाटी, राधेलाल त्यागी, सुधीर त्यागी, राजकुमार प्रधान, जयविन्दर गुर्जर, राजेन्द्र नागर आदि मौजूद रहे।

उधर, हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर धर्मपाल सिंह तोमर, सचिव संदीप कुमार त्यागी ने डीएम के नाम ज्ञापन देकर, गुर्जर समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले प्रशासनिक अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर एडवोकेट ओमवीर प्रधान, अनुज प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed