फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गांव रामपुर के चार घरों में चोरी से हड़कंप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गांव रामपुर के चार घरों में चोरी से हड़कंप
विज्ञापन

हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव रामपुर में रविवार रात चोरों ने चार घरों पर धावा बोलकर नगदी व लाखों के आभूषण चोरी कर लिए। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।
गांव रामपुर निवासी कुलदीप किसान है। बताया कि रविवार देर रात घर में घुसे चोरों ने सेफ व अलमारी का ताला तोड़कर करीब 46 तोले सोने व 36 तोले चांदी के आभूषण समेत एक लाख की नकदी चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ने ओमवीर के मकान से चोरों ने 20 तोले सोना व 30 तोले चांदी के आभूषण व 50 हजार की नकदी चोरी कर ली। चोरों ने गांव निवासी श्यौराज सिंह के मकान को निशाना बनाया। यहां से भी चोरों ने मकान से 18 हजार नकदी व कीमती सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोर गांव निवासी अजब सिंह के मकान में घुस गए। यहां से चोरों ने 800 रुपये व अन्य चोरी कर लिया और फरार हो गए। चोरी के समय सभी लोग अपने घरों में सो रहे थे, लेकिन उन्हें चोरी के बारे में भनक नहीं लगी। सुबह चार बजे के बाद चारों परिवारों को चोरी के बारे में पता चला। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

थाना हाफिजपुर प्रभारी निरीक्षक ने टीम के साथ और घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। चोरी की घटनाओं को लेकर एक तरफ जहां ग्रामीणों में रोष है, वहीं पुलिस जल्द ही वारदात का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक कोशलेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed