{"_id":"5f21c1ec8ebc3e74a76e27ce","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2028596194","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के ताले तोड़कर नकदी व सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान के ताले तोड़कर नकदी व सामान चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान के ताले तोड़कर नकदी व सामान चोरी
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत नई मंडी परिसर स्थित एक दुकान के ताले तोड़कर चोर गल्ले में रखी 18 हजार की नगदी, बैटरी, इंवर्टर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित को सुबह मामले की जानकारी हुई। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई।
नगर के मोहल्ला चंद्रलोक कॉलोनी निवासी नितिन अरोड़ा ने बताया कि उसकी देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवीन मंडी परिसर में आढ़त की दुकान की है। मंगलवार शाम वह दुकान का ताला लगाकर घर आया था। बुधवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान के ताले टूटे पड़े थे। चोर दुकान के गल्ले से 18 हजार की नकदी, इंवर्टर, बैट्री व एलईडी चोरी कर ले गए। मामले की जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने क्षेत्र में हो रही चोरियों पर रोष प्रकट किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। व्यापारियों ने मंडी सचिव रंजना करियाना से भी चोरी के संबंध में शिकायत की है। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही मामले की खुलासा किया जाएगा।