फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

डग्गामार वाहनों पर मेहरबान परिवहन निगम के अधिकारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
hapur news
डग्गामार वाहनों पर मेहरबान परिवहन निगम के अधिकारी
विज्ञापन

हापुड़। डग्गामार वाहनों पर एआरटीओ विभाग मेहरबान होता दिखाई दे रहा है। जिला पंचायत सदस्य कृष्णकांत हूण ने हापुड़ जिले में संचालित 250 डग्गामार बसों की सूची समेत शिकायत जिला प्रशासन व सीएम से की थी। इसके बावजूद परिवहन विभाग के अधिकारियों ने ढंग से कार्रवाई नहीं की है। इस मामले में अब उन्होंने अधिकारियों पर सांठगांठ का आरोप लगा, सीएम को शिकायती पत्र भेजा है।
पर्यावरणविद् व जिला पंचायत सदस्य कृष्णकांत सिंह हूण ने बताया कि मार्च महीने में डग्गामार बसों का संचालन रोके जाने की मांग की थी। उन्होंने 250 अवैध बसों की सूची प्रशासन को सौंपी थी, उसके बाद सहायक संभागीय अधिकारी परिवहन ने 35 डग्गामार वाहनों के खिलाफ चालान तथा सीज करने की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

इसके बाद 28 जून को उन्होंने इसकी पुन शिकायत जिला अधिकारी से लेकर परिवहन आयुक्त तथा मुख्यमंत्री से की थी। उसी का असर यह देखने को मिला की सोमवार को विभाग ने पुन 15 बसों पर कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारी पूरी तरह इस खेल में संलिप्त हैं इनसे किसी ठोस और प्रभावी कार्यवाही की आशा नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सीएम के नाम पत्र भेजकर इस मामले में विशेष टीम गठित कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि जो खुद इस लूट में शामिल है जिनकी सह पर यह काम चल रहा है। एआरटो प्रवर्तन महेश शर्मा ने बताया कि 104 डग्गामार बसों पर कार्रवाई की जा चुकी है। पूर्व में 30 बसों पर कार्रवाई की थी, इसकी लिस्ट भी जिला पंचायत सदस्य को दी गई थी। आगे भी डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed