फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

आदेश के बावजूद बाजार न खुलने पर व्यापारियों का हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बाजार खोलने को लेकर व्यापारियों का हंगामा, नोकझोंक
विज्ञापन

हापुड़। नए सीलिंग नियमों के आधार पर दी गई छूट के बाद शहर के अधिकतर बाजार खुल चुके हैं। लेकिन कुछ बाजारों को लेकर अभी भी अधिकारियों और व्यापारियों में असमंजस की स्थिति है। मंगलवार को गोल मार्केट, गांधी गंज सहित आसपास की दुकानें खोलने को लेकर अधिकारियों और व्यापारियों में जमकर नोकझोंक हुई। जिसके बाद अधिकारियों ने स्थिति को साफ करते हुए व्यापारियों को शांत कराया। हालांकि व्यापारी अभी भी त्योहारों पर दुकानें खोले जाने की मांग कर रहे हैं।
सरकार ने कोरोना संक्रमण के मामले निकलने पर सीलिंग का दायरा घटाकर बड़ी राहत दी है। छोटे शहरों के लिए यह नियम किसी संजीवनी से कम नहीं है। मंगलवार को इस नए आदेशों के बाद शहर के अधिकतर बाजार खुल गए। लेकिन गोल मार्केट को खोले जाने के अभी आदेेेश नहीं हुए हैं। लेकिन इसके बावजूद कुछ दुकानदारों ने मंगलवार को दुकानों को खोल लिया। सूचना पर एसडीएम सत्यप्रकाश, नगर कोतवाल सुबोध कुमार सक्सेना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुकानों को बंद कराया।
विज्ञापन

उधर दूसरी ओर पुलिस ने आदेशों के बावजूद साधना मार्केट, गांधी गंज और आसपास के बाजारों को बंद करा दिया। जिसके बाद कुछ व्यापारी नेता भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। व्यापारी नेता नरेश अग्रवाल का कहना था कि इस क्षेत्र के बाजार पिछले चार महीने से लगातार बंद है। यहां के दुकानदारों और उनके साथ काम करने वाले हजारों लोगों की रोजी रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। अब जब प्रशासन द्वारा बाजार खोले जाने के आदेश दे दिए गए हैं तो उन बाजारों को क्यों बंद कराया जा रहा है। उधर गोल मार्केट के व्यापारियों ने भी त्योहारों का हवाला देते हुए अधिकारियों से बाजार खोले जाने की गुहार भी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सत्यप्रकाश ने व्यापारियों को समझाया कि नए नियमों के कारण काफी व्यापारियों को राहत मिली है। लेकिन गोल मार्केट में कोरोना संक्रमण के मरीज लगातार मिल रहे हैं। एसडीएम का कहना था कि बाजार खोले जाने को लेकर कुछ असमंजस की स्थिति थी, जिसका समाधान करा दिया गया। आदेशों के अनुसार जिस क्षेत्र से सील हटाई गई है। उन स्थानों पर बाजार खोले जाने की कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed